WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा रैकेट पर बड़ा प्रहार” — रायगढ़ पुलिस ने मास्टरमाइंड देव बंसल को रायपुर से दबोचा

इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और फोन पे के जरिए चल रहा था सट्टा नेटवर्क— कई राज्यों तक फैला कनेक्शन

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा



पहले पकड़े गए आरोपियों से खुला राज— गगन अग्रवाल और देव बंसल सहित पूरी चेन आई सामने

रायगढ़ पुलिस की दबिश से फरार होकर राज्यों में बदलते थे ठिकाने— तकनीकी साक्ष्यों से घिरे आरोपी

16 प्रो से मिले अहम सबूत— टिकट, ट्रांजैक्शन और सट्टा नेटवर्क के डिजिटल प्रमाण जब्त

मुख्य आरोपी देव बंसल गिरफ्तार— अन्य साथियों की तलाश में पुलिस की लगातार दबिश जारी

सीएसपी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में टीम की सटीक कार्रवाई— साइबर और थाना चक्रधरनगर का संयुक्त ऑपरेशन सफल

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश — “ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के नेटवर्क के हर लिंक तक पहुंच रही रायगढ़ पुलिस, ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टा पर कार्रवाई जारी

       22 अप्रैल, रायगढ़ । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चक्रधरनगर पुलिस और साइबर टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के मुख्य *आरोपी देव बंसल पिता प्रमोद अग्रवाल उम्र 21 वर्ष पता पाल्म बेलेजियो फ्लैट नंबर एफ 202 थाना पण्डरी जिला रायपुर हामु पुरानी हटरी खरसिया जिला रायगढ छ०ग० को रायपुर* स्थित उसके निवास से गिरफ्तार कर रायगढ़ लाया है।

         विदित हो कि  दिनांक 16 फरवरी 2026 को चक्रधरनगर क्षेत्र अंतर्गत बोईरदादर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित श्याम फिनाइल उद्योग में रेड कार्रवाई के दौरान आरोपी विकास अग्रवाल उर्फ फून्नु एवं विनय अग्रवाल को इंग्लैंड और इटली के बीच चल रहे टी-20 क्रिकेट मैच पर मोबाइल के माध्यम से सट्टा खिलाते रंगे हाथ पकड़ा गया था। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में खरसिया निवासी गगन अग्रवाल के साथ मिलकर सट्टा संचालन करना स्वीकार किया था, गिरफ्तार दोनों आरोपी – आरोपी (1)  विकास अग्रवाल उर्फ फून्नु  पिता श्यामसुंदर अग्रवाल उम्र 38 वर्ष पता फ्लैट नं. 110  हिमालया हाईट्स थाना चक्रधरनगर रायगढ (2) आरोपी  विनय अग्रवाल  पिता बजरंग अग्रवाल उम्र 49 वर्ष पता सांगीतराई थाना जूटमिल रायगढ़ को थाना चक्रधरनगर के अपराध क्रमांक 52/2026 धारा 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध की धारा 7 के तहत रिमांड पर भेजा गया । इसी कड़ी में 11 मार्च को चक्रधरनगर पुलिस ने फरार आरोपी गगन अग्रवाल पिता अनूप अग्रवाल 27 साल निवासी गंज बाजार खरसिया को हिमालया हाइट्स बैंक कॉलोनी को भी गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

         सीएसपी मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में जब पूरे नेटवर्क की गहन जांच की गई, तब सामने आया कि आरोपी गगन अग्रवाल, देव बंसल और अन्य साथी मिलकर इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और फोनपे के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित कर रहे थे। रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई के बाद आरोपी लगातार स्थान बदलकर अन्य राज्यों में छिपकर इस अवैध गतिविधि को संचालित कर रहे थे।

      गिरफ्तार आरोपी देव बंसल का प्रमोद अग्रवाल उम्र 21 साल पता Palm Bellagio flat number F 202 थाना पंडरी जिला रायपुर हाल मुकाम पुरानी हटरी खरसिया के कब्जे से आईफोन 16 प्रो जब्त किया गया है, जिसमें विभिन्न राज्यों की यात्रा से संबंधित टिकट, ऑनलाइन लेनदेन के रिकॉर्ड और क्रिकेट सट्टा से जुड़े महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य प्राप्त हुए हैं। आरोपी की संलिप्तता गगन अग्रवाल और विनय अग्रवाल के साथ ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क में पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस जांच में इस रैकेट से जुड़े अन्य आरोपियों के भी प्रमाण मिले हैं, जिन्हें प्रकरण में आरोपी बनाया गया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

      पूरी कार्रवाई एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन में सीएसपी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में संपन्न हुई, जिसमें थाना चक्रधरनगर के उप निरीक्षक गेंदलाल साहू, एएसआई नंद कुमार सारथी, आरक्षक प्रशांत पंडा एवं जगमोहन ओग्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश

           ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से संचालित होने वाले जुआ-सट्टा जैसे अपराधों पर रायगढ़ पुलिस की पैनी नजर है। ऐसे नेटवर्क के हर सदस्य और हर लिंक तक पहुंचकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। आमजन से अपील है कि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों से दूर रहें और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

बारिश में भी खेतों तक पहुंचे कृषि अफसर! लैलूँगा के जौफुल धान ने खींचा संयुक्त संचालक का ध्यान, जैविक खेती से किसानों की आय...

लैलूंगा, रायगढ़ | 18 अगस्त 2026बारिश की झड़ी के बीच खेतों में उतरा कृषि विभाग का अमला! लैलूंगा क्षेत्र में सुगंधित जौफुल धान की...

CHHATTISGARH NEWS

बारिश में भी खेतों तक पहुंचे कृषि अफसर! लैलूँगा के जौफुल धान ने खींचा संयुक्त संचालक का ध्यान, जैविक खेती से किसानों की आय...

लैलूंगा, रायगढ़ | 18 अगस्त 2026बारिश की झड़ी के बीच खेतों में उतरा कृषि विभाग का अमला! लैलूंगा क्षेत्र में सुगंधित जौफुल धान की...

RAIGARH NEWS

बारिश में भी खेतों तक पहुंचे कृषि अफसर! लैलूँगा के जौफुल धान ने खींचा संयुक्त संचालक का ध्यान, जैविक खेती से किसानों की आय...

लैलूंगा, रायगढ़ | 18 अगस्त 2026बारिश की झड़ी के बीच खेतों में उतरा कृषि विभाग का अमला! लैलूंगा क्षेत्र में सुगंधित जौफुल धान की...