सेवा, समरसता और मानवता ही विकास का सच्चा मार्ग – मंत्री अग्रवाल

spot_img

रायपुर। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने आज अम्बिकापुर स्थित गुरुद्वारा पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश एवं देश की प्रगति, उन्नति तथा लोककल्याण के लिए अरदास की। इस अवसर पर उन्होंने समाज में आपसी सद्भाव, सेवा और समरसता के महत्व को रेखांकित करते हुए सभी के कल्याण की कामना की।

मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि गुरुद्वारा जैसे पवित्र स्थल हमें सेवा, त्याग और मानवता का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि समाज में शांति, सौहार्द्र और परस्पर सहयोग की भावना ही समग्र विकास का आधार है। जब समाज एकजुट होकर आगे बढ़ता है, तभी प्रदेश और देश प्रगति के नए आयाम स्थापित करते हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि राज्य सरकार जनकल्याण के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। हर वर्ग के उत्थान और समावेशी विकास के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है।

इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंध समिति के पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने मंत्री श्री अग्रवाल का स्वागत किया। उपस्थित लोगों ने भी प्रदेश की उन्नति और समाज में शांति बनाए रखने की कामना की।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

थाने में घुसकर IPS से बत्तमीजी, आरोपी धीरज को दबंगई के साथ उठा ले जाने वाले आरोपों के बाद भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के...

पीड़िता पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और आदिवासी समाज को लेकर बयान का मामला, भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के खिलाफ FIRअंबिकापुर। अनुपम वस्त्रालय प्रकरण से...

CHHATTISGARH NEWS

थाने में घुसकर IPS से बत्तमीजी, आरोपी धीरज को दबंगई के साथ उठा ले जाने वाले आरोपों के बाद भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के...

पीड़िता पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और आदिवासी समाज को लेकर बयान का मामला, भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के खिलाफ FIRअंबिकापुर। अनुपम वस्त्रालय प्रकरण से...

RAIGARH NEWS

महिला थाना पुलिस ने टारपाली स्कूल में बच्चों को किया जागरूक, गुड टच-बैड टच से लेकर साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों की दी जानकारी

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़      रायगढ़, 6 अक्टूबर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं डीएसपी सुश्री उन्नति ठाकुर के...