ट्रांसजेंडरों को सामाजिक एवं आर्थिक मुख्यधारा से जोड़ने जिला प्रशासन की विशेष पहल, पहचान पत्र बनाने के लिए आयोजित किए जाएंगे सुविधा शिविर

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


रायगढ़, 27 अप्रैल 2026/ ट्रांसजेंडर समुदाय को सामाजिक एवं आर्थिक मुख्यधारा से जोड़ने, उनके अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने, जागरूकता बढ़ाने और पंजीयन प्रक्रिया को सहज बनाने के उद्देश्य से समाज कल्याण विभाग रायगढ़ द्वारा जिला एवं क्षेत्रीय स्तर पर विशेष जागरूकता एवं सुविधा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों का आयोजन स्थानीय गैर-सरकारी संगठनों एवं ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड के समन्वय से किया जाएगा, जहां सभी आवश्यक सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी। इन शिविरों में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को पहचान पत्र पंजीयन, प्रमाण पत्र जारी करने, आवश्यक मार्गदर्शन एवं अन्य शासकीय सेवाओं की सुविधा एक ही स्थान पर प्रदान की जाएगी, जिससे उन्हें अनावश्यक परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।
          गत दिवस जिला कलेक्टोरेट परिसर में जिला प्रशासन और ट्रांसजेंडर समुदाय के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें समुदाय के सदस्यों की समस्याओं, आवश्यकताओं और सुझावों को गंभीरता से सुना गया। प्रशासन द्वारा उनके समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन भी दिया गया। इस दौरान उपस्थित सभी सदस्यों को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशे से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने की शपथ भी दिलाई गई।
          समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने बताया कि ट्रांसजेंडर समुदाय को सशक्त बनाने, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने तथा समाज में समान अवसर और सम्मान दिलाने की दिशा में विभाग द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। विभाग का लक्ष्य एक समावेशी और संवेदनशील समाज का निर्माण करना है। ट्रांसजेंडर पहचान पत्र एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जो हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त करने में सक्षम बनाता है। पहचान पत्र के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं तक पहुंच सुनिश्चित होती है। ट्रांसजेंडर पहचान पत्र के पंजीयन एवं जारी करने की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और सुलभ बनाया गया है, ताकि अधिक से अधिक पात्र व्यक्ति बिना किसी जटिलता के इस सुविधा का लाभ उठा सकें। जिले के ट्रांसजेंडर व्यक्तियों से अपील की गई है कि वे पहचान पत्र एवं प्रमाण पत्र बनवाने हेतु कार्यालय उप संचालक, समाज कल्याण विभाग, रायगढ़ में संपर्क करें। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7587231121 एवं 9826157017 पर संपर्क किया जा सकता है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

जनदर्शन में सुनी गई आमजनों की समस्याएं, आजीविका

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा सुदृढ़ीकरण, आवास एवं सामाजिक सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देशराजस्व, बिजली एवं अन्य जनसमस्याओं का समयबद्ध निराकरण पर जोररायगढ़,...

CHHATTISGARH NEWS

ब्रेकिंग : पूर्व विधायक के बेटे ने की आत्महत्या, फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश, इलाके में मचा हड़कंप

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक पूर्व विधायक के बेटे ने आत्म हत्या आकर ली है। इस...

RAIGARH NEWS

जनदर्शन में सुनी गई आमजनों की समस्याएं, आजीविका

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा सुदृढ़ीकरण, आवास एवं सामाजिक सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देशराजस्व, बिजली एवं अन्य जनसमस्याओं का समयबद्ध निराकरण पर जोररायगढ़,...