नगर निगम के सभी 10 जोन में 11 मई से लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर

spot_img

रायपुर। सुशासन तिहार 2026 के तहत रायपुर नगर निगम के सभी 10 जोनों में अलग-अलग तारीखों पर जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे। पहला शिविर 11 मई को जोन-3 क्षेत्र में शंकरनगर स्थित सिंधु भवन, बीटीआई मैदान के सामने लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देश पर नगरीय प्रशासन विभाग और जिला प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
निगम प्रशासन के मुताबिक शिविरों में नगर निगम के साथ कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे, ताकि लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया जा सके। शिविर में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आवेदन लिए जाएंगे। निगम प्रशासन का दावा है कि शिविर में मिलने वाले आवेदनों का अधिकतम एक महीने के भीतर निराकरण किया जाएगा। साथ ही हर आवेदक को उसकी शिकायत के समाधान की जानकारी भी दी जाएगी। इन शिविरों में नगर निगम के अलावा राजस्व, बिजली, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, खाद्य, समाज कल्याण, कृषि, पशुधन विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, श्रम विभाग समेत कई विभाग शामिल होंगे। सरकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को मौके पर लाभ वितरण भी किया जाएगा।

निगम प्रशासन ने सभी जोन कमिश्नरों को शिविरों का नोडल अधिकारी बनाया है। शिविर स्थलों पर पेयजल, छाया, कुर्सी-टेबल और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार कर ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने कहा गया है।
इन तारीखों में लगेगा शिविर
11 मई: जोन-3, सिंधु भवन शंकरनगर
14 मई: जोन-4, इंडोर स्टेडियम बूढ़ापारा
18 मई: जोन-5, महाराष्ट्रीयन तेली समाज भवन अश्वनी नगर
19 मई: जोन-1, मारुति मंगलम भवन गुढिय़ारी
20 मई: जोन-6, संजय यादव स्कूल संजय नगर
22 मई: जोन-2, शहीद स्मारक भवन जीई रोड
25 मई: जोन-8, अग्रसेन भवन टाटीबंध
28 मई: जोन-7, पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम
29 मई: जोन-9, पॉम बेलाजियो के सामने गारमेंट फैक्ट्री परिसर
5 जून: जोन-10, देवपुरी धर्मशाला कमल विहार गेट के पास

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Raipur Women Open Jail : रायपुर में खुली प्रदेश की पहली महिला ओपन जेल, 25 बंदिनियों को मिलेगा रोजगार का मौका, DG जेल ने...

छत्तीसगढ़ में पहली बार शुरू हुई अनोखी पहल राजधानी रायपुर की केंद्रीय जेल में छत्तीसगढ़ की पहली महिला ओपन करेक्शनल इंस्टीट्यूशन की शुरुआत की गई...

CHHATTISGARH NEWS

Raipur Women Open Jail : रायपुर में खुली प्रदेश की पहली महिला ओपन जेल, 25 बंदिनियों को मिलेगा रोजगार का मौका, DG जेल ने...

छत्तीसगढ़ में पहली बार शुरू हुई अनोखी पहल राजधानी रायपुर की केंद्रीय जेल में छत्तीसगढ़ की पहली महिला ओपन करेक्शनल इंस्टीट्यूशन की शुरुआत की गई...

RAIGARH NEWS

Raigarh Operation Clean Hunt : ₹32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार

ऑपरेशन क्लीन हंट को मिली बड़ी सफलता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में संचालित "ऑपरेशन क्लीन हंट" के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस...