रोल आब्जर्वर एवं उपायुक्त ने किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण

spot_img

रोल आब्जर्वर एवं उपायुक्त ने किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण

विनय सिंह बेमेतरा

बेमेतरा 18 नवम्बर 2022-निर्वाचक नामावली के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत नियुक्त जिले के रोल आब्जर्वर एवं उपायुक्त दुर्ग, संभाग दुर्ग श्री ए.आर.टंडन गत दिवस 68 साजा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया और पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिये, वे 23 एवं 24 नवम्बर 2022 को विधानसभा क्षेत्र बेमेतरा एवं नवागढ़ का भ्रमण करेंगे।
      मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय रायपुर द्वारा नियुक्त रोल आब्जर्वर एवं उपायुक्त दुर्ग संभाग दुर्ग श्री ए.आर.टंडन ने विधानसभा क्षेत्र 68 साजा में भ्रमण के दौरान ग्राम डोंगीतराई, घोटवानी, बीजा, तेन्दुभाठा, मौहाभाठा, खामडीह, केशतरा एवं साजा के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होने मतदान केेन्द्र में नियुक्त अभिहित अधिकारी एवं बी.एल.ओ. से मतदाता सूची एवं प्राप्त दावा आपत्ति के संबंध में जानकारी प्राप्त की एवं समस्त छुटे हुये पात्र मतदाताओं से फार्म-06 भराने तथा कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान साजा तहसीलदार सुभाष शुक्ला एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Raman Singh Birthday: डॉ. रमन सिंह के जन्मदिवस पर सजेगी संगीत की महफिल, जुबिन नौटियाल की प्रस्तुति में गूंजेगा राजनांदगांव

Raman Singh Birthday: छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह का जन्मदिवस 15 अक्टूबर को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। दिग्विजय स्टेडियम...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS

जिला अस्पताल में बनेगा 300 बेड का नया भवन, 30 बेड का ट्रॉमा सेंटर भी

कलेक्टर ने प्रस्तावित स्थल का किया निरीक्षण रायगढ़, 7 अक्टूबर 2026/ किरोड़ीमल जिला चिकित्सालय परिसर में 300-बेड के नए भवन और 30-बेड के ट्रॉमा सेंटर...