खरसिया से चोरी हुई वेन्यू कार दिल्ली से बरामद, डुप्लीकेट चाबी बनाकर चोरी करने वाला कार मैकेनिक गिरफ्तार

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा



नंबर प्लेट बदलकर दिल्ली में चला रहा था चोरी की कार, डेंट-पेंट कर बेचने की थी तैयारी

खरसिया पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर दिल्ली पहुंचकर किया खुलासा

आरोपी को दिल्ली कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर लाया गया रायगढ़, खरसिया न्यायालय पेश कर वाहन चोरी और धोखाधड़ी के अपराध में भेजा गया जेल

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश : संपत्ति संबंधी अपराध करने वाले अपराधी रायगढ़ पुलिस की तकनीकी जांच और सतत कार्रवाई से बच पाना मुश्किल है।

         14 मई, रायगढ़ । खरसिया शहर से चोरी हुई वेन्यू कार को बरामद करने में चौकी खरसिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इंटर स्टेट स्तर पर कार्रवाई करते हुए चोरी की गई कार को दिल्ली से बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पेशे से कार मैकेनिक निकला, जिसने पहले से पूरी योजना बनाकर कार की डुप्लीकेट चाबी तैयार की थी और वाहन चोरी कर नंबर प्लेट बदलकर उसका उपयोग कर रहा था। आगे वाहन को डेंटिंग-पेंटिंग कर बेचने की तैयारी थी, लेकिन एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी एवं एसडीओपी खरसिया प्रभात कुमार पटेल के मार्गदर्शन में चौकी खरसिया पुलिस ने मामले का पर्दाफाश कर दिया।

          प्रकरण में दिनांक 06 मई 2026 को प्रार्थी संदीप कुमार ने चौकी खरसिया में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी उपयोग में लाई जा रही वेन्यू कार क्रमांक सीजी 04 एमटी 7666 घर के सामने से चोरी हो गई है। रिपोर्ट पर थाना खरसिया में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 218/2026 धारा 303(2) BNS पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, जिसमें वाहन को एक होटल तक जाते देखा गया। होटल स्टाफ से पूछताछ में उस व्यक्ति की जानकारी मिली जो वाहन लेकर आया था। होटल में जमा पहचान दस्तावेज और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस मोहम्मद आमिर तक पहुंची,  जिसका मोबाइल उपयोग दिल्ली क्षेत्र में पाया गया ।

            जांच के दौरान वाहन स्वामी विजय जो प्रार्थी संदीप कुमार का जीजा है ने बताया कि नवंबर 2025 में उसकी वेन्यु कार दुर्घटनाग्रस्त होने पर वाहन की मरम्मत दिल्ली के एक मैकेनिक से कराई गई थी। इसी सूचना के आधार पर प्रधान आरक्षक शिव कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल दिल्ली रवाना हुई। लगातार तीन दिन तक पतासाजी के बाद आरोपी मोहम्मद आमिर को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने पहले ही वाहन की डुप्लीकेट चाबी तैयार कर रखी थी और वाहन के जीपीएस सिस्टम की जानकारी होने के कारण योजनाबद्ध तरीके से खरसिया आकर कार चोरी की। आरोपी ने कार का मूल नंबर बदलकर दिल्ली नंबर प्लेट लगाकर उपयोग करना भी स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर दिल्ली के एमसीडी पार्किंग क्षेत्र से चोरी गई वेन्यू कार बरामद की गई।

           पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वाहन को डेंट-पेंट कर दूसरे राज्य में बेचने की योजना थी। गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद आमिर, पिता मुस्ताक हुसैन, उम्र 39 वर्ष, निवासी शाहदरा दिल्ली/हाल मुकाम लोनी गाजियाबाद से करीब 6 लाख रुपये मूल्य की वेन्यू कार बरामद कर विधिवत जब्त की गई।प्रकरण में साक्ष्य अनुरूप धोखाधड़ी की धारा 318 बीएनएस जोड़ी गई है । आरोपी को ट्रांजिट प्रक्रिया पूरी कर खरसिया लाया गया, जहां न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेजा गया।

          एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी अनिल सोनी तथा एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर माल मुल्जिम पतासाजी, आरोपी गिरफ्तारी कार्यवही में प्रधान आरक्षक शिव कुमार वर्मा, आरक्षक कीर्ति सिदार, आरक्षक केशव चौहान तथा थाना साइबर के आरक्षक धनंजय कश्यप की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश

      अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो, रायगढ़ पुलिस तकनीकी जांच, मुखबिर तंत्र और प्रोफेशनल पुलिसिंग से उसे कानून के शिकंजे तक पहुंचायेगी। जिले में संपत्ति संबंधी अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

कुपोषण, बाल विवाह रोकथाम और मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर प्रशासन सख्त, बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने निर्देश

00 महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश रायपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं...

CHHATTISGARH NEWS

कुपोषण, बाल विवाह रोकथाम और मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर प्रशासन सख्त, बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने निर्देश

00 महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश रायपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं...

RAIGARH NEWS

माटी से गढ़ी नई पहचान, बांसनपाली की मालती कुंभकार बनीं ‘लखपति दीदी’बिहान, माटी कला बोर्ड और हस्तशिल्प योजनाओं से जुड़कर बदली जिंदगी, अब राज्यभर...

रायगढ़, 13 मई 2026। कहते हैं कि मेहनत और हुनर को सही मंच मिल जाए तो जिंदगी की तस्वीर बदलते देर नहीं लगती। रायगढ़...