कहर बनकर गिरी आकाशीय बिजली, लाखों का नुकसान, महिला झुलसी, जलकर राख हुआ पूरा घर

महासमुंद। महासमुंद जिले के बागबाहरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बाघामुड़ा में शुक्रवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। सुबह करीब 4 बजे प्रज्ञानंद देवांगन के घर पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिसके बाद पूरे घर में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरा घर जलकर राख हो गया।

बताया जा रहा है कि आकाशीय बिजली गिरते ही घर में रखे सामान ने आग पकड़ ली और धीरे-धीरे आग की लपटों ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने आग बुझाने की काफी कोशिश की, लेकिन दमकल गाड़ी के पहुंचने तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। बाद में ग्रामीणों और दमकल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
हादसे में करीब 8 से 10 लाख रुपए का नुकसान बताया जा रहा है। प्रज्ञानंद देवांगन मोटरसाइकिल बैग बनाने का काम करते हैं और उनके काम से जुड़ा पूरा सामान भी आग में जलकर खाक हो गया। घटना के समय घर में प्रज्ञानंद देवांगन सहित परिवार के कुल 5 सदस्य मौजूद थे। आग की चपेट में आने से उनकी पत्नी नंदनी झुलस गईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद गांव में दहशत और मातम का माहौल है।
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर सफाई कर्मियों के लिए जांच एवं टीकाकरण शिविर आयोजित

बिलासपुर -विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला सर्विलांस इकाई, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय तथा...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ जिले में 27 जुलाई तक 463.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज

  रायगढ़ -रायगढ़ जिले में 27 जुलाई तक 463.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 10.1 मिली मीटर औसत...