Kansabel Development : जिपं अध्यक्ष सालिक साय के साथ कांसाबेल पहुंचे कलेक्टर रोहित व्यास, नए निर्माण कार्यों के प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश

spot_img

तुरकेश्वर धाम, मुड़ाटोली तालाब और मुक्तिधाम समेत विभिन्न स्थलों का किया निरीक्षण; क्षेत्र की जरूरतों के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाने पर जोर

विकास कार्यों को गति देने कांसाबेल पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष

कांसाबेल। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में जिले में विकास कार्यों को गति देने की दिशा में जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय क्षेत्रीय विकास कार्यों का जायजा ले रहे हैं। इसी क्रम में कांसाबेल विकासखंड के दौरे के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने कलेक्टर रोहित व्यास के साथ विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया।

इस दौरान तुरकेश्वर धाम, मुड़ाटोली तालाब एवं मुक्तिधाम सहित अन्य स्थलों का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र की आवश्यकताओं और प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की गई।

नए निर्माण कार्यों के लिए प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर रोहित व्यास ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक नवीन निर्माण कार्यों के लिए स्थल की जरूरत के अनुसार प्राक्कलन तैयार करने और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों को क्षेत्र की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए प्रस्तावित कार्यों से संबंधित प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए कहा गया।

जनप्रतिनिधि और प्रशासन के समन्वय पर जोर

जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने कहा कि क्षेत्र में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं और विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने के लिए जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन के बीच समन्वय जरूरी है। उन्होंने क्षेत्र की जरूरतों के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

ये अधिकारी-कर्मचारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जशपुर सुनील गुप्ता, तहसीलदार आस्था चंद्राकर, जनपद सीईओ संदीप मरावी, एसडीओ प्रदीप साहू, उप अभियंता अनुरंजन केरकेट्टा, धर्मेंद्र साव, आरआई, पटवारी अमित जिंदल, ग्राम पंचायत सचिव नारायण दास, हेमलता सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

जुनाडिही प्राथमिक शाला में तीन बच्चे और दो शिक्षिकाएं, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

लैलूंगा विकासखंड के ग्राम लिबरा का मामला, स्कूल में महज तीन बच्चे अध्ययनरत लैलूंगा। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत लिबरा के जुनाडिही...

CHHATTISGARH NEWS

जुनाडिही प्राथमिक शाला में तीन बच्चे और दो शिक्षिकाएं, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

लैलूंगा विकासखंड के ग्राम लिबरा का मामला, स्कूल में महज तीन बच्चे अध्ययनरत लैलूंगा। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत लिबरा के जुनाडिही...

RAIGARH NEWS

Chakradhar Samaroh : बस्तर की माटी से निकली ‘चंदा चकोर’ ने अंतिम संध्या में बिखेरे प्रेम और संघर्ष के रंग

नारायणपुर के नितारा कला केंद्र के कलाकारों ने मंच पर जीवंत किया बस्तर का लोकजीवन; पुनर्वासित कलाकारों की सहभागिता ने प्रस्तुति को दिया संवेदनशील...