85 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले प्रतिभाशाली सिक्ख विद्यार्थियों का होगा सम्मान, छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन ने मांगे आवेदन

रायपुर।  छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली सिक्ख विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम मई 2026 के अंतिम सप्ताह में आयोजित होगा, जिसकी तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी।

एसोसियेशन ने ऐसे विद्यार्थियों एवं उनके पालकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिन्होंने वर्ष 2026 की वार्षिक परीक्षाओं में CBSE, ICSE, ISC अथवा CGBSE बोर्ड से 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। आवेदन भेजने की अंतिम तिथि बुधवार 20 मई 2026 निर्धारित की गई है।
एसोसियेशन के संयोजक सरदार जी.एस. बॉम्बरा, अध्यक्ष सरदार एच.एस. धींगरा, एजुकेशन कमेटी के चेयरमैन प्रो. (डॉ.) बी.एस. छाबड़ा एवं सचिव सरदार बी.एस. सलूजा ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल, सिल्वर मेडल, सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया जाएगा। CBSE/ICSE/ISC तथा CGBSE बोर्ड में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले तीन-तीन विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल, जबकि दूसरे स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को सिल्वर मेडल प्रदान किया जाएगा। कुल 6 गोल्ड मेडल और 4 सिल्वर मेडल दिए जाएंगे, साथ ही अन्य सभी आमंत्रित विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट व मोमेन्टों से सम्मानित किया जाएगा।
पात्रता के अनुसार विद्यार्थी छत्तीसगढ़ राज्य में अध्ययनरत होना चाहिए तथा प्रतिशत की गणना केवल मूल विषयों के अंकों के आधार पर मान्य होगी। अतिरिक्त विषयों के अंक शामिल नहीं किए जाएंगे।
इच्छुक विद्यार्थी या उनके पालक अपनी अंकसूची सहित निर्धारित प्रारूप में जानकारी व्हॉट्सएप नंबर 94252-5659 एवं 9302809125 पर भेज सकते हैं।
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर सफाई कर्मियों के लिए जांच एवं टीकाकरण शिविर आयोजित

बिलासपुर -विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला सर्विलांस इकाई, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय तथा...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ जिले में 27 जुलाई तक 463.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज

  रायगढ़ -रायगढ़ जिले में 27 जुलाई तक 463.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 10.1 मिली मीटर औसत...