CG WEATHER : रायपुर समेत कई जिलों में आंधी-बारिश का असर, 20 मई के बाद फिर बढ़ेगी भीषण गर्मी

spot_img

रायपुर।  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज आंधी, गरज-चमक और झमाझम बारिश से कई इलाकों में आषाढ़ जैसा माहौल बन गया। तेज हवाओं के कारण कई जगह बड़े पेड़ गिर गए, जिससे सड़कें बाधित रहीं और कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। रविवार सुबह तक कई इलाकों में गिरे पेड़ों को हटाने का काम जारी रहा।

मौसम विभाग के अनुसार बस्तर संभाग को छोड़कर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सोमवार से मौसम साफ होने लगेगा। आसमान साफ होने के साथ ही दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी और मई के आखिरी सप्ताह तक प्रदेश के कई हिस्सों में लू चलने की स्थिति बन सकती है।

मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी, अंडमान-निकोबार क्षेत्र और विभिन्न चक्रवाती परिसंचरणों की वजह से प्रदेश में भारी मात्रा में नमी पहुंची है। दोपहर की तेज गर्मी और नमी के मेल से लोकल सिस्टम सक्रिय हुए, जिसके कारण कई जिलों में तेज बारिश और गरज-चमक देखने को मिली। रविवार को भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश, अंधड़ और वज्रपात की संभावना बनी हुई है।

दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दाब क्षेत्र और पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में बदलाव जारी है। मौसम विभाग ने नारायणपुर, कांकेर, बालोद, राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर समेत कई जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में तेज आंधी, बिजली गिरने और बारिश की चेतावनी दी गई है।

वहीं राजधानी रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। शहर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Jashpur POCSO Case: 7 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल सश्रम कारावास, FIR के 40 दिन में फैसला

कांसाबेल थाना क्षेत्र के गंभीर पॉक्सो प्रकरण में त्वरित सुनवाई; अभियोग पत्र पेश होने के 23 दिन में दोषसिद्ध हुआ 62 वर्षीय आरोपी Jashpur POCSO...

CHHATTISGARH NEWS

Jashpur POCSO Case: 7 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल सश्रम कारावास, FIR के 40 दिन में फैसला

कांसाबेल थाना क्षेत्र के गंभीर पॉक्सो प्रकरण में त्वरित सुनवाई; अभियोग पत्र पेश होने के 23 दिन में दोषसिद्ध हुआ 62 वर्षीय आरोपी Jashpur POCSO...

RAIGARH NEWS

ऑपरेशन प्रहार : धरमजयगढ़ पुलिस ने अवैध संचालित कबाड़ दुकान पर किया रेड , कार्रवाई में अवैध कबाड़ व पिकअप वाहन जप्त

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ चोरी के माल की खपत और अवैध कबाड़ कारोबार पर रायगढ़ पुलिस की लगातार कार्रवाई    रायगढ़, 25 सितंबर ।...