भाजयुमो नेता निकला “कोरेक्स किंग”! लैलूँगा में नशीली दवा के जखीरे संग बाबूलाल प्रधान धराया, इलाके में मचा बवाल

spot_img



केनापारा से उठा “कोरेक्स कनेक्शन”, 150 से ज्यादा शीशी मिलने की चर्चा से गरमाई राजनीति

लैलूंगा। लैलूंगा थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए केनापारा निवासी बाबूलाल प्रधान पिता कान्हू लाल प्रधान को नशीली दवा कोरेक्स के जखीरे के साथ पकड़े जाने की खबर सामने आई। बाबूलाल प्रधान वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष से  जुड़ा युवा नेता बताया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार पुलिस को लंबे समय से इलाके में नशीली सिरप की अवैध बिक्री की शिकायत मिल रही थी। इसी बीच मुखबिर से मिली सूचना पर लैलूंगा पुलिस ने दबिश दी, जहां से कथित तौर पर 150 से ज्यादा कोरेक्स शीशी बरामद होने की चर्चा पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई।

घटना सामने आते ही केनापारा सहित पूरे लैलूंगा क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर युवाओं को बर्बाद करने वाला यह नशे का कारोबार कब से चल रहा था और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नशीली दवाओं का अवैध कारोबार गांव-गांव तक पहुंच चुका है, जिससे युवा पीढ़ी तेजी से इसकी गिरफ्त में आ रही है। अब इस कार्रवाई के बाद लोग पुलिस से बड़े नेटवर्क का खुलासा करने की मांग कर रहे हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बरामद नशीली दवाओं की वास्तविक संख्या और कानूनी कार्रवाई को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Jashpur POCSO Case: 7 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल सश्रम कारावास, FIR के 40 दिन में फैसला

कांसाबेल थाना क्षेत्र के गंभीर पॉक्सो प्रकरण में त्वरित सुनवाई; अभियोग पत्र पेश होने के 23 दिन में दोषसिद्ध हुआ 62 वर्षीय आरोपी Jashpur POCSO...

CHHATTISGARH NEWS

Jashpur POCSO Case: 7 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल सश्रम कारावास, FIR के 40 दिन में फैसला

कांसाबेल थाना क्षेत्र के गंभीर पॉक्सो प्रकरण में त्वरित सुनवाई; अभियोग पत्र पेश होने के 23 दिन में दोषसिद्ध हुआ 62 वर्षीय आरोपी Jashpur POCSO...

RAIGARH NEWS

ऑपरेशन प्रहार : धरमजयगढ़ पुलिस ने अवैध संचालित कबाड़ दुकान पर किया रेड , कार्रवाई में अवैध कबाड़ व पिकअप वाहन जप्त

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ चोरी के माल की खपत और अवैध कबाड़ कारोबार पर रायगढ़ पुलिस की लगातार कार्रवाई    रायगढ़, 25 सितंबर ।...