BREAKING : खारुन नदी में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर।  रायपुर में खारुन नदी से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई है। शव पानी में काफी समय तक डूबा रहने के कारण पूरी तरह से विकृत हो चुका है, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया है।

प्रारंभिक जांच में मृतक पुरुष की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष बताई जा रही है, जिनकी लंबाई करीब 5 फीट 6 इंच है। मृतक ने पीले रंग की टी-शर्ट और नीले रंग का लोवर पहन रखा था, लेकिन उसके पास से कोई पहचान पत्र या अन्य सामान बरामद नहीं हुआ है।

घटना दीनदयाल उपाध्याय नगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के इलाकों में पहचान की कोशिश शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

गोबरानवापारा में रेत के अवैध उत्खनन-भण्डारण पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 पोकलेन जब्त-सील

रायपुर, 19 मई 2026। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के आदेशानुसार तथा उप-संचालक (खनिज प्रशासन) श्री राजेश मालवे के नेतृत्व में खनिज विभाग के अमले...

CHHATTISGARH NEWS

गोबरानवापारा में रेत के अवैध उत्खनन-भण्डारण पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 पोकलेन जब्त-सील

रायपुर, 19 मई 2026। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के आदेशानुसार तथा उप-संचालक (खनिज प्रशासन) श्री राजेश मालवे के नेतृत्व में खनिज विभाग के अमले...

RAIGARH NEWS

लोढ़ा झर बिजली  सब स्टेशन से परेशान क्षेत्र वासी 4 5 दिनों से हो रही लाइट गोल

शेखर नायक की रिपोर्ट,रायगढ़ खरसिया ।खरसिया क्षेत्र के लोढ़ा झर सब स्टेशन के कारण आस पास के गांव रात रात भर जागने और गर्मी...