विजयपुर और तुरकुमुड़ा तालाब में होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन

विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर रहेगा विशेष फोकस

spot_img


रैली या जुलूस में हथियार लेकर और नशे की हालत में पहुंचने वालों पर होगी कार्रवाई

गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़


रायगढ़, 19 सितम्बर 2026/ गणेश विसर्जन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम, राजस्व, विद्युत और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ गणेश पंडाल आयोजन समितियों के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा और आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। एडीएम श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो ने कहा कि गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन विजयपुर और तुरकुमुड़ा तालाब में किया जाएगा। विजयपुर में बड़ी प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। उन्होंने आयोजन समितियों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी रैली या जुलूस में हथियार लेकर नहीं चलें और नशे की हालत में विसर्जन में शामिल न हों।
           अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी ने कहा कि विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। शांति व्यवस्था बिगाड़ने या नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आयोजन समितियों से अपने सदस्यों और श्रद्धालुओं को भी सुरक्षा नियमों का पालन कराने की अपील की। विसर्जन स्थलों पर नगर निगम द्वारा सफाई और प्रकाश व्यवस्था की जाएगी। प्रतिमाओं के सुरक्षित विसर्जन के लिए क्रेन और जेसीबी की व्यवस्था रहेगी। जिला सेनानी के माध्यम से गोताखोर भी तैनात रहेंगे, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल मदद मिल सके। आयोजन समितियों से कहा गया कि बच्चों को जलाशय के पास अकेले न जाने दें। साथ ही डीजे और ध्वनि व्यवस्था को लेकर निर्धारित नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने सभी गणेश उत्सव समितियों और नागरिकों से आपसी सहयोग, अनुशासन और सौहार्द के साथ गणेश विसर्जन संपन्न कराने और किसी भी अप्रिय स्थिति या शांति व्यवस्था से संबंधित समस्या होने पर पुलिस कंट्रोल रूम मोबाइल नंबर 9479193299 पर तत्काल सूचना देने की अपील की गई।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

बच्चों की प्रस्तुति ने बांधा समां, महिलाओं ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

बिलासपुर की आसमा सिटी कॉलोनी में गणेश चतुर्थी और राधा अष्टमी के अवसर पर धार्मिक आयोजन धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कॉलोनी...

CHHATTISGARH NEWS

बच्चों की प्रस्तुति ने बांधा समां, महिलाओं ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

बिलासपुर की आसमा सिटी कॉलोनी में गणेश चतुर्थी और राधा अष्टमी के अवसर पर धार्मिक आयोजन धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कॉलोनी...

RAIGARH NEWS