WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

ऑपरेशन आघात : नशे के खिलाफ जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही -घर की बाड़ी में उगाया था अवैध रूप से ,भारी मात्रा में गांजा का पौधा,

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img

ऑपरेशन आघात : नशे के खिलाफ जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही -घर की बाड़ी में उगाया था अवैध रूप से ,भारी मात्रा में गांजा का पौधा, पुलिस ने सर्च अभियान चला,40 नग गांजे के पौधे को किया जप्त, आरोपी गिरफ्तार
मामला थाना लोदाम क्षेत्रांतर्गत ग्राम खिखिर टोली का
आरोपी के विरुद्ध थाना लोदाम में 20(A) एन डी पी एस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध
जप्त गांजे की पौधे का कुल वजन 03 किलो 646 ग्राम व अनुमानित कीमत लगभग 1लाख 82 हजार 300 रु
नाम गिरफ्तार आरोपी -विजय सिंह उम्र 58 वर्ष निवासी ग्राम लोदाम खिखिर टोली, थाना लोदाम, जिला जशपुर (छ ग)
     उल्लेखनीय है कि ऑपरेशन आघात के तहत जशपुर पुलिस, डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में लगातार नशे के सौदागरों के खिलाफ लगातार कार्यवाही कर रही है, इसी क्रम में जशपुर पुलिस को थाना लोदाम क्षेत्रांतर्गत एक आरोपी के घर के बाड़ी से अवैध रूप से उगाये गए 40 नग गांजे के पौधे सहित आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली है।
    मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 26.05.26 को थाना लोदाम पुलिस को मुखबीर से पुख़्ता सूचना मिली थी कि ग्राम लोदाम खिखिर टोली निवासी आरोपी विजय सिंह उम्र 58 वर्ष, अपने घर के आंगन के पास बाड़ी में भारी मात्रा में अवैध रूप से गांजे के पौधे को उगाया है, तथा पौधे को छुपाने हेतु उसके चारों ओर प्लास्टिक की नेट व साड़ी से घेरा किया है। जिस पर लोदाम पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, पुलिस कप्तान जशपुर डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह के दिशा निर्देश व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर राकेश कुमार पाटनवार के मार्गदर्शन में, गवाहों तथा FSL की टीम के साथ तत्काल, संदिग्ध विजय सिंह के लोदाम खिखिर टोली स्थित उसके घर आंगन की बाड़ी में छापे मारी की गई, छापे मारी के दौरान पुलिस को संदिग्ध विजय सिंह की बाड़ी में साड़ी व प्लास्टिक की नेट के घेरे के अंदर भारी मात्रा में अवैध मादक प्रदार्थ गांजा का पौधा उगा हुआ मिला, जिसे उखाड़ कर गिनने पर उसमें छोटे व बड़े पौधे मिलाकर कुल 40 नग अवैध मादक प्रदार्थ गांजे के पौधे थे, जिसमें 18 नग बड़े पौधे जिसकी अधिकतम ऊंचाई 4 फिट 7 इंच व 22 नग छोटे पौधे थे जिसकी न्यूनतम ऊंचाई 02 फिट के करीब थी,जिसे कि पुलिस के द्वारा गवाहों के समक्ष जप्त कर लिया गया, तथा मौके से संदिग्ध आरोपी विजय सिंह को हिरासत में लेकर लाया गया। जप्त गांजे के पौधे का  जड़, तना व पत्ती सहित कुल वजन 03 किलो 646 ग्राम है, व अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 82हजार 300 रु है।
पुलिस की पूछताछ पर आरोपी विजय सिंह के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उसके विरुद्ध थाना लोदाम में 20 ( A) एन डी पी एस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लेते हुए विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जावेगा।
मामले की कार्यवाही व गांजे के पौधे सहित आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी लोदाम निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू, प्रधान आरक्षक अमित सिंह, आरक्षक बूटा सिंह, बसंत खुटिया, हेमंत कुजूर व महिला आरक्षक प्रतिमा तिग्गा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
मामले में डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस नशे के सौदागरों पर सतत् नजर रखी हुई है, थाना लोदाम क्षेत्रांतर्गत एक घर की बाड़ी से 40 नग गांजे के पौधे को जप्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा रहा है। नशे के कारोबार में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

लैलूँगा के बनेकेला में हाथियों का आतंक!खेतों में डेरा जमाए हाथियों का झुंड, गांव में दहशत का माहौल

ग्रामीणों से अपील—हाथियों के करीब बिल्कुल न जाएं, सुरक्षित दूरी बनाए रखें पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ लैलूंगा। लैलूंगा क्षेत्र के बनेकेला गांव के खेतों...

CHHATTISGARH NEWS

लैलूँगा के बनेकेला में हाथियों का आतंक!खेतों में डेरा जमाए हाथियों का झुंड, गांव में दहशत का माहौल

ग्रामीणों से अपील—हाथियों के करीब बिल्कुल न जाएं, सुरक्षित दूरी बनाए रखें पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ लैलूंगा। लैलूंगा क्षेत्र के बनेकेला गांव के खेतों...

RAIGARH NEWS

लैलूँगा के बनेकेला में हाथियों का आतंक!खेतों में डेरा जमाए हाथियों का झुंड, गांव में दहशत का माहौल

ग्रामीणों से अपील—हाथियों के करीब बिल्कुल न जाएं, सुरक्षित दूरी बनाए रखें पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ लैलूंगा। लैलूंगा क्षेत्र के बनेकेला गांव के खेतों...