ऑपरेशन “आघात” के तहत लैलूँगा पुलिस की कार्रवाई, 1.295 किलोग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

spot_img

आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही कर भेजा गया रिमांड पर

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़

       16 जून, रायगढ़ । एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर कल दिनांक 14.06.2026 को पुलिस अधीक्षक रायगढ़ के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन “आघात” के तहत थाना लैलूंगा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए 1.295 किलोग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

         थाना लैलूंगा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम नवीन कुंजारा क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बिक्री एवं परिवहन के उद्देश्य से लेकर आने वाला है। सूचना की तस्दीक एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थाना लैलूंगा पुलिस टीम द्वारा कुंजारा कॉलेज के पास नाकाबंदी की गई।

          नाकाबंदी के दौरान मुखबिर के बताए हुलिये का एक व्यक्ति हाथ में थैला लेकर नवीन कुंजारा बस्ती की ओर आता दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर वह अन्यत्र भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम रूपसिंह सिदार पिता स्वर्गीय बुढन साय सिदार, उम्र 65 वर्ष, निवासी नवीन कुंजारा, थाना लैलूंगा, जिला रायगढ़ (छ.ग.) बताया।

            संदेही की विधिवत तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 1.295 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 64,750 रुपये है, बरामद हुआ। गवाहों की उपस्थिति में आरोपी के कब्जे से उक्त मादक पदार्थ को जप्ती पत्रक के अनुसार जप्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया।

            पूछताछ में आरोपी द्वारा उक्त गांजा बिक्री के उद्देश्य से अपने पास रखना बताया गया। आरोपी रूपसिंह सिदार के विरुद्ध थाना लैलूंगा में धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई तथा आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

          उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव, प्रधान आरक्षक बृज किशोर गिरी, प्रधान आरक्षक देव प्रसाद राठिया एवं आरक्षक शशि भूषण उरांव की सराहनीय भूमिका रही।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

जल जन सेवा संकल्प के तहत अतरमुड़ा एनीकट 5 हजार दीपों से हुआ जगमग

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ ग्रामीणों की उपस्थिति में हुआ दीप प्रज्ज्वलन, एनीकट के निर्माण एवं संचालन की दी जानकारीरायगढ़, 18 सितम्बर 2026/ सेवा...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS