आज दिनांक 16 जून को विकासखंड लैलूंगा के संकुल भकुर्रा अंतर्गत माध्यमिक शाला केराबहार में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपसरपंच महोदय श्री धनीराम प्रधान, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री केसबो पैंकरा, पालक श्री वेणुधर गुप्ता, श्री जय कुमार प्रधान सहित अन्य सम्मानित पालकगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई। इस अवसर पर कक्षा छठवीं के नवप्रवेशी विद्यार्थियों का अतिथियों एवं शाला परिवार द्वारा तिलक-चंदन लगाकर, पुष्पमाला एवं पगड़ी पहनाकर आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया गया। नवप्रवेशी बच्चों का उत्साह और प्रसन्नता देखते ही बन रही थी।
इसके पश्चात आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों के करकमलों द्वारा सभी नवप्रवेशी विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों एवं गणेश प्रतिमा का वितरण किया गया। अतिथियों ने बच्चों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और उत्कृष्ट शिक्षा के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम के दौरान शाला परिवार, पालकों एवं विद्यार्थियों में विशेष उत्साह और उमंग का वातावरण देखने को मिला। शाला के प्रधान पाठक श्री भानु लाल नायक, शिक्षक श्री प्रमोद कुमार पैंकरा, श्री कान्हू राम गुप्ता तथा समस्त शाला परिवार ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।









