स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत एसडब्ल्यूएम रुल्स 2026 की तैयारियों पर जोर, घरघोड़ा एवं रायगढ़ में समीक्षा बैठक आयोजित

ग्राम पंचायतवार एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश, सितंबर 2026 एवं मार्च 2027 के लक्ष्यों पर विशेष फोकस

spot_img

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़



रायगढ़, 17 जून 2026/ कलेक्टर के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत रायगढ़ के मार्गदर्शन में मंगलवार को जनपद पंचायत घरघोड़ा एवं जनपद पंचायत रायगढ़ के सभा कक्ष में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित सभी घटकों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीईओ द्वारा की गई, जिसमें दोनों जनपदों के अधिकारी-कर्मचारी, ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक तथा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की ब्लॉक स्तरीय टीम उपस्थित रही।
           बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा एसडब्ल्यूएम रुल्स 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने ग्राम पंचायतों में अपशिष्ट प्रबंधन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए आगामी कार्ययोजनाओं की प्रगति का आकलन किया।

स्रोत स्तर पर कचरा पृथक्करण, 4-डस्टबिन प्रणाली एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन पर विशेष निर्देश

समीक्षा बैठक के दौरान एसडब्ल्यूएम रुल्स 2026 के तहत ग्राम पंचायतवार (जीपी-वाईस) एक्शन प्लान की गहन समीक्षा की गई। सभी ग्राम पंचायतों को निर्धारित श्रेणीकरण के अनुरूप अपनी कार्ययोजना तैयार करने तथा समयबद्ध तरीके से उसका क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में घर-घर से कचरा संग्रहण व्यवस्था को मजबूत बनाने, स्रोत स्तर पर सूखे एवं गीले कचरे के पृथक्करण को बढ़ावा देने, 4-डस्टबिन प्रणाली को प्रभावी रूप से लागू करने तथा सेग्रीगेशन शेड के नियमित संचालन पर विशेष बल दिया गया। इसके साथ ही प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन, घरेलू कम्पोस्टिंग को प्रोत्साहित करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता संबंधी व्यवहार परिवर्तन के लिए व्यापक सूचना, शिक्षा एवं संचार गतिविधियां संचालित करने के निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता केवल एक योजना नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा एक सतत अभियान है। इसलिए ग्राम पंचायत स्तर पर जनजागरूकता कार्यक्रमों, स्वच्छता रैलियों, ग्राम सभाओं एवं अन्य माध्यमों से लोगों को अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति जागरूक किया जाए।

*नियमित मॉनिटरिंग और प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश*

बैठक में सितंबर 2026 एवं मार्च 2027 तक निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए चयनित ग्राम पंचायतों में आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण करने पर जोर दिया गया। सभी ग्राम पंचायतों को निर्देशित किया गया कि वे अपने क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर निर्धारित समय-सीमा में प्रस्तुत करें। सीईओ ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नियमित मॉनिटरिंग, फील्ड निरीक्षण तथा प्रगति प्रतिवेदन समय-समय पर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के उद्देश्यों की सफलता के लिए सभी विभागों, पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। बैठक के अंत में स्वच्छ एवं स्वस्थ ग्रामों के निर्माण के लिए सभी संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों तथा पंचायत स्तरीय अमले से योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

थाने में घुसकर IPS से बत्तमीजी, आरोपी धीरज को दबंगई के साथ उठा ले जाने वाले आरोपों के बाद भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के...

पीड़िता पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और आदिवासी समाज को लेकर बयान का मामला, भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के खिलाफ FIRअंबिकापुर। अनुपम वस्त्रालय प्रकरण से...

CHHATTISGARH NEWS

थाने में घुसकर IPS से बत्तमीजी, आरोपी धीरज को दबंगई के साथ उठा ले जाने वाले आरोपों के बाद भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के...

पीड़िता पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और आदिवासी समाज को लेकर बयान का मामला, भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के खिलाफ FIRअंबिकापुर। अनुपम वस्त्रालय प्रकरण से...

RAIGARH NEWS

महिला थाना पुलिस ने टारपाली स्कूल में बच्चों को किया जागरूक, गुड टच-बैड टच से लेकर साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों की दी जानकारी

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़      रायगढ़, 6 अक्टूबर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं डीएसपी सुश्री उन्नति ठाकुर के...