WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

आबकारी विभाग की कार्रवाई : 160.580 लीटर अवैध शराब जब्त

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़



अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार अभियान जारी

रायगढ़, 19 जून 2026/ कलेक्टर के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विभागीय टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल 160.580 लीटर विदेशी मदिरा एवं महुआ शराब जब्त की है।
           सहायक आयुक्त आबकारी श्री क्रिस्टोफर खलखो ने बताया कि आबकारी वृत्त रायगढ़ (दक्षिण) की टीम ने 18 जून को नवापारा निवासी नोमेश साहू के कब्जे से 31 पाव गोवा व्हिस्की, कुल 5.580 लीटर विदेशी मदिरा बरामद की। मदिरा के परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 13 एक्यू 7741 को भी जब्त किया गया। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण क्रमांक 28ध्2026-27 दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
            इसी प्रकार आबकारी वृत्त रायगढ़ (उत्तर) द्वारा नंदेली निवासी लाकेश्वर निषाद के कब्जे से 15 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। इस संबंध में प्रकरण कायम कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं थाना चक्रधरनगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बंगुरसिया तालाब के किनारे दबिश देकर 140 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की गई। मामले में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। सहायक आयुक्त आबकारी श्री खलखो ने कहा कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

National Sports Awards 2025: 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड, खेल मंत्रालय ने जारी की सूची

नई दिल्ली। भारत सरकार ने नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2025 के तहत अर्जुन अवॉर्ड के लिए 17 खिलाड़ियों के नामों का ऐलान किया है। एथलेटिक्स,...

CHHATTISGARH NEWS

National Sports Awards 2025: 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड, खेल मंत्रालय ने जारी की सूची

नई दिल्ली। भारत सरकार ने नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2025 के तहत अर्जुन अवॉर्ड के लिए 17 खिलाड़ियों के नामों का ऐलान किया है। एथलेटिक्स,...

RAIGARH NEWS

गेरवानी शराब दुकान में पिस्टलनुमा हथियार से फायरिंग, प्राइवेट गार्ड के पेट में लगी गोली

रायगढ़। जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के गेरवानी स्थित शासकीय देशी कम्पोजिट मदिरा दुकान में 17 अगस्त 2026 की रात पिस्टलनुमा हथियार से फायरिंग...