लैलूंगा। 28 जून 2026 को लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के मुकडेगा मंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत गेरुपानी के बूथ क्रमांक 129 में प्रधानमंत्री के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मंडल अध्यक्ष संजय पटेल के नेतृत्व में किया गया, जिसमें राज्यसभा सांसद राजा देवेन्द्र प्रताप की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान किया।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को पूरे ध्यान और उत्साह के साथ सुना। वक्ताओं ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को प्रेरित करने, जनभागीदारी बढ़ाने और सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बन चुका है।
राज्यसभा सांसद राजा देवेन्द्र प्रताप ने उपस्थित लोगों से संवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के विचार समाज में सकारात्मक परिवर्तन की प्रेरणा देते हैं तथा प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
मंडल अध्यक्ष संजय पटेल ने कार्यक्रम में शामिल सभी ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे जनजागरण कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान पूरे वातावरण में उत्साह का माहौल देखने को मिला और उपस्थित लोगों ने राष्ट्रहित, विकास तथा जनकल्याण से जुड़े संदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।









