spot_img
spot_img

सरसींवा पुलिस की शराब कोचियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार, 117.1 लीटर अवैध शराब जब्त

spot_img
spot_img
spot_img

सारंगढ़-बिलाईगढ़

सरसींवा थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग 7 मामलों में 7 शराब कोचियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 117.100 लीटर हाथ भट्ठी की कच्ची महुआ शराब, देशी प्लेन एवं अंग्रेजी गोवा स्पेशल शराब जब्त की है।

यह कार्रवाई प्रभारी पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पांडे, एसडीओपी श्री विजय ठाकुर के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी सुश्री वीणा यादव के नेतृत्व में की गई।

मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने ग्राम गगोरी सहित विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर आरोपियों को अवैध शराब बिक्री करते हुए रंगे हाथ पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों से कुल 117.100 लीटर अवैध शराब बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपी

– नीराबाई पटेल – 18 लीटर महुआ शराब
– सुखबाई जांगड़े – 14 लीटर महुआ शराब
– सतीश कुर्रे – 24 लीटर महुआ शराब
– खुनुन बाई कठौतिया – 15 लीटर महुआ शराब
– अनिता मनहर – 9 लीटर महुआ शराब
– कमल मनहर – 25 लीटर महुआ शराब
– चंद्रिका भारद्वाज – 20 पाव देशी प्लेन, 25 पाव अंग्रेजी गोवा स्पेशल एवं 4 लीटर महुआ शराब (कुल 12.100 लीटर)

सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। न्यायालय में पेश करने के बाद सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

सरसींवा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
spot_img
spot_img

Recent Posts

Raigarh News: छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान के लिए 30 अक्टूबर तक करें आवेदन, युवाओं को मिलेगा ढाई लाख रुपये तक का पुरस्कार

14 क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं और एक स्वैच्छिक संगठन का होगा चयन, संगठन को 5 लाख रुपये के साथ पदक, शॉल...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS