खबर का असर : CGLive की खबर के बाद जागा प्रशासन, आनन-फानन में सड़क मरम्मत में जुटा PWD!

spot_img


‘मौत का गड्ढा’ बना चर्चा का विषय, खबर प्रकाशित होते ही हरकत में आया विभाग; लोगों ने कहा– अब हो स्थायी समाधान

लैलूंगा। अटल चौक से बेरियर चौक मार्ग पर बने करीब 1 फीट गहरे खतरनाक गड्ढे को लेकर CGLive.co.in में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन और लोक निर्माण विभाग (PWD) हरकत में आ गया। खबर के प्रकाशन के एक दिन बाद विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया।

गौरतलब है कि CGLive.co.in ने “मौत का गड्ढा बना अटल चौक–बेरियर चौक मार्ग! एक बारिश में उखड़ी मरम्मत, PWD की कार्यशैली पर उठे सवाल” शीर्षक से खबर प्रकाशित कर सड़क की बदहाल स्थिति और संभावित हादसों की आशंका को प्रमुखता से उठाया था। खबर में बताया गया था कि पहली ही बारिश में सड़क पर किया गया पैचवर्क उखड़ गया और करीब एक फीट गहरा गड्ढा बन गया, जिससे हर दिन सैकड़ों वाहन चालक और स्कूली बच्चे जोखिम उठाकर गुजर रहे थे।

खबर सामने आने के बाद स्थानीय नागरिकों ने भी प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की। इसके बाद विभाग ने बिना देर किए मौके पर पहुंचकर गड्ढे को भरने और सड़क को दुरुस्त करने का कार्य शुरू कर दिया।

हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि सिर्फ खानापूर्ति नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण और स्थायी मरम्मत की जानी चाहिए ताकि अगली बारिश में सड़क फिर से न उखड़े और लोगों को बार-बार परेशानी का सामना न करना पड़े।

स्थानीय नागरिकों ने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर प्रशासन की सक्रियता बढ़ी है। लोगों ने उम्मीद जताई कि आगे भी सड़कों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और लापरवाही बरतने वालों की जवाबदेही तय होगी।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

*उल्लास नवभारत साक्षरता पखवाड़ा कार्यक्रम गतिविधि के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं और नवसाक्षरों का हुआ अभिनंदन*

*सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ सम्मान*देश भर में साक्षरता के प्रसार,प्रौढ़ शिक्षा और बुनियादी साक्षरता अभियान को गति देने वाले वालंटियर्स,शिक्षकों और उत्कृष्ट...

CHHATTISGARH NEWS

*उल्लास नवभारत साक्षरता पखवाड़ा कार्यक्रम गतिविधि के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं और नवसाक्षरों का हुआ अभिनंदन*

*सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ सम्मान*देश भर में साक्षरता के प्रसार,प्रौढ़ शिक्षा और बुनियादी साक्षरता अभियान को गति देने वाले वालंटियर्स,शिक्षकों और उत्कृष्ट...

RAIGARH NEWS

चक्रधरनगर पुलिस ने 20 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ दो आरोपियों को पकड़ा, स्कूटी भी जब्त

लाखा में 9 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार, बिक्री रकम भी जब्त, कोतवाली पुलिस की कार्रवाईतमनार के मुड़ागांव में 10 लीटर...