WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

छछानपाहरी में अन्तर्शालेय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन…..

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

छछानपाहरी में अन्तर्शालेय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन,

हरदीप छाबड़ा,

अंबागढ़ चौकी/-हायर सेकेण्डरी स्कूल छछानपाहरी में किया गया प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन | इस प्रतियोगिता में समीप की सात संस्थाओं ने हिस्सा लिया | एक हाई व 6 हायर सेकेण्डरी स्कूल व प्राथमिक, माध्यमिक के 14-14 छात्र छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में अपने सामान्य ज्ञान से एक दूसरे को परास्त किया | छ: राउंड में हुई इस प्रतियोगिता में हायर सेकेण्डरी स्कूल दाऊटोला के विद्यार्थियों ने प्रथम व हायर सेकेण्डरी स्कूल आतरगांव की छात्राओं ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया | संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर छछानपाहरी व आटरा के विद्यार्थियों ने कब्जा किया | प्रतिभागियों से सामान्य विज्ञान,गणित, सामान्य ज्ञान, छत्तीसगढ़ी, समसामयिक व प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े प्रश्नों को इस प्रतियोगिता में शामिल किया गया | प्रतियोगिता को मनोरंजक बनाने के लिए गाना गुनगुनाओ स्नैकर खाओ पहले उत्तर बताओ और आडियंस राउंड भी रखा गया था | प्रतिभागियों के अलावा उपस्थित विद्यार्थियों ने भी खूब आनंद लिया | प्राथमिक स्तर पर प्राथमिक विद्यालय हितागुटा ने प्रथम व प्राथमिक विद्यालय ब्राह्मण लंझिया ने द्वितीय तथा माध्यमिक स्तर पर क्रमशः ब्राह्मण लंझिया और छछानपाहरी ने प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया |
संस्था में संचालित रेड क्रॉस सोसायटी हायर सेकेण्डरी स्कूल छछानपाहरी के तत्वाधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को शिक्षक आलोक मिलिन्द इको क्लब प्रभारी द्वारा स्मृति चिन्ह् तथा प्राचार्य उपेन्द्र देवांगन द्वारा प्रथम 1001 रुपये की राशि, द्वितीय पुरस्कार 501 रुपये शिक्षक हेमेन्द्र ठाकुर रेड क्रॉस प्रभारी तथा तृतीय 301 रुपये की राशि शिक्षक देवसिंह प्रधान खेल प्रभारी द्वारा प्रदान की गई | सभी प्रतिभागियों को जिला शिक्षा अधिकारी जिला- मोहला मानपुर अं. चौकी कमल कपूर बंजारे द्वारा स्मृति चिन्ह् , नकद राशि व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया | इस पूरे कार्यक्रम का संचालन शिक्षक आलोक मिलिन्द व आभार ज्ञापन शिक्षक ज्ञानेश्वर सिन्हा द्वारा किया गया | इस कार्यक्रम को संपन्न कराने में संस्था के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं व अन्य शालाओं से उपस्थित प्रभारी शिक्षकों का विशेष योगदान रहा |

उद्यान का किया गया लोकार्पण

इस अवसर पर शाला में संचालित इको क्लब के द्वारा नव निर्मित उद्यान का जिला मोहला मानपुर अं. चौकी जिला शिक्षा अधिकारी कमल कपूर बंजारे जी द्वारा लोकार्पण किया गया | इस उद्यान का नाम आनंद पुष्प वाटिका रखा गया | जिला शिक्षा अधिकारी ने अपने उध्बोधन में छात्रों को लक्ष्य लेकर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया | यह प्रतियोगिता प्राचार्य उपेन्द्र देवांगन के मार्गदर्शन में तथा निर्णायक जितेन्द्र द्विवेदी, उबेद पटेल व थनवा राम साहू और जागेश्वर गंजीर थे |कार्यक्रम में प्राचार्य थुहाडबरी अरविंद सिंह, सरपंच ईश्वरी बाई कोमरे,अध्यक्ष मानिक लाल साहू, सदस्य पदूम लाल साहू, खोमन यादव, किशोरी लाल नेताम, उपसरपंच टोमेश्वर साहू,वार्ड पंच द्रोपती बाई साहू, समाजसेवी सुपेत कोमरे, व सभी छात्र छात्राएं उपस्थित थे |

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ में भगवान सहस्रबाहु की भव्य प्रतिमा का अनावरण, शिक्षा और नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने पर हुआ मंथन

स्वास्थ्य और वित्त मंत्री ने किया प्रतिमा का अनावरण रायगढ़। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने...

CHHATTISGARH NEWS

रायगढ़ में भगवान सहस्रबाहु की भव्य प्रतिमा का अनावरण, शिक्षा और नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने पर हुआ मंथन

स्वास्थ्य और वित्त मंत्री ने किया प्रतिमा का अनावरण रायगढ़। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ में भगवान सहस्रबाहु की भव्य प्रतिमा का अनावरण, शिक्षा और नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने पर हुआ मंथन

स्वास्थ्य और वित्त मंत्री ने किया प्रतिमा का अनावरण रायगढ़। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने...