सूर्योदय प्लांट के गार्ड से मोबाइल लूटकर चाकू से हमला करने वाले 3 लुटेरे चंद घंटों में गिरफ्तार, लूटा मोबाइल, चाकू व साक्ष्य जब्त

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़


कंपनी गार्ड को घेरकर चाकू से हमला कर मोबाइल व पर्स लूटे और पीड़ित के फोन पे से 30 हजार ट्रांसफर भी कराये

पूंजीपथरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर तीनों आरोपियों को दबोचा

लूटा गया मोबाइल, घटना में प्रयुक्त चाकू, सिम कार्ड एवं बैंक खाते से जुड़े साक्ष्य जब्त

      15 जुलाई, रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन पर कल पूंजीपथरा पुलिस ने सूर्योदय प्लांट के सुरक्षा गार्ड से मोबाइल लूटकर चाकू से हमला करने वाले तीन आरोपियों को घटना के चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

     जानकारी के अनुसार प्रार्थी कुबेर कुमार यादव (25 वर्ष), निवासी ग्राम ढोढ़ीआरा, थाना तपकरा, जिला जशपुर, वर्तमान निवासी सूर्योदय प्लांट कॉलोनी, पूंजीपथरा ने 14 जुलाई 2026 को थाना पूंजीपथरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 13 जुलाई 2026 की शाम करीब 4:30 बजे वह कंपनी से ग्राम तुमीडीह बाजार जाने के लिए पैदल निकला था। कंपनी के मुख्य द्वार से लगभग 100-200 मीटर आगे पहुंचने पर एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने उसे घेर लिया और मोबाइल, पर्स तथा रुपये निकालने की मांग की। विरोध करने पर आरोपियों में से एक ने धारदार चाकू से उसके पेट के पास वार कर घायल कर दिया तथा उसकी जेब से VIVO T3 एंड्रॉयड मोबाइल (कीमत लगभग ₹11,000) एवं पर्स लूटकर मोटरसाइकिल से फरार हो गए।

     प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पूंजीपथरा में अपराध क्रमांक 171/2026 के तहत धारा 309(6) एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई।

       विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वारदात को अंजाम देने वाले वेजौन कंपनी, चिराईपानी के पास तीन संदिग्ध युवक घूम रहे हैं। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर तीनों को हिरासत में लिया। पूछताछ एवं पीड़ित से पहचान कराने पर तीनों ने अपराध करना स्वीकार कर लिया। विधिवत मेमोरेंडम कथन एवं तहसीलदार तमनार की उपस्थिति में शिनाख्ती कार्रवाई कराई गई।

     आरोपी कुलदीप सिंह के कब्जे से लूटा गया मोबाइल बरामद किया गया। वहीं आरोपी जगन्नाथ सोनी उर्फ सोनू के मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त चाकू, एक सिम कार्ड तथा मोबाइल के माध्यम से अपने फोन-पे खाते में ₹30,000 ट्रांसफर किए जाने संबंधी बैंक खाते से जुड़े साक्ष्य जब्त किए गए। विवेचना में पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर तीनों आरोपियों 1- कुलदीप सिंह (33 वर्ष), निवासी बेला झरिया थाना मरवाही जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही हाल मुकाम वेज्रौन कंपनी क्वार्टर, पूंजीपथरा 2- जगन्नाथ सोनी उर्फ सोनू (21 वर्ष) ग्राम कचकोबा थाना तमनार हाल मुकाम एनआर इस्पात देलारी पूंजीपथरा एवं 3- अनिकेत धनवार (19 वर्ष) निवासी ग्राम कसडोल थाना तमनार को 14 जुलाई 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

आरोपी कुलदीप पूर्व में ट्रेलर वाहन चोरी में आरोपी रहा है।

        पूंजीपथरा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से गंभीर अपराधों के प्रति रायगढ़ पुलिस की सक्रियता और अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की प्रतिबद्धता एक बार फिर स्पष्ट हुई है।

     एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन तथा एडिशनल एसपी अनिल सोनी, डीएसपी सुशांत बनर्जी के कुशल मार्गदर्शन पर कार्यवाही में  थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव, सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर विश्वाल, आरक्षक ओम प्रकाश  तिवारी, विनोद शर्मा, शेखर चंद्राकर और नरेन्द्र पैंकरा की अहम भूमिका रही है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश

        लूटपाट जैसे हिंसक अपराध करने वालों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की त्वरित एवं कठोर कार्रवाई जारी, आमजन की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

दोकड़ा में रथयात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने लिया जायजा; मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गजपति के रूप में होंगे...

जशपुर। जशपुर जिले के दोकड़ा स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में आयोजित होने वाली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए शांति समिति की बैठक आयोजित

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ सुरक्षा, यातायात, पेयजल और विद्युत व्यवस्था पर बनी कार्ययोजना यातायात रहेगा नियंत्रित, वैकल्पिक मार्गों की होगी व्यवस्थाभजन मंडलियों और...