WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण: आवास प्लस 2.0 की स्थायी प्रतीक्षा सूची पर 16 से 22 जुलाई तक दावा-आपत्ति आमंत्रित

ग्राम सभा में हुआ सूची का वाचन, सत्यापन और प्राथमिकता निर्धारण, निर्धारित अवधि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़

रायगढ़, 15 जुलाई 2026/ प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत आवास प्लस 2.0 सर्वे-2024 की प्रक्रिया के तहत जिला रायगढ़ के सभी जनपद पंचायतों द्वारा दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने संबंधी सूचना जारी की गई है। योजना के अंतर्गत जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन कर आवास प्लस 2.0 सर्वे-2024 के आधार पर तैयार स्थायी प्रतीक्षा सूची का वाचन एवं अनुमोदन किया गया। साथ ही पात्र हितग्राहियों का प्राथमिकता निर्धारण, दर्ज जानकारी का सत्यापन तथा आवश्यक कार्यवाही भी संपादित की गई।
           यदि किसी व्यक्ति अथवा परिवार को ग्राम सभा द्वारा लिए गए निर्णय, स्थायी प्रतीक्षा सूची में दर्ज जानकारी अथवा अन्य संबंधित बिंदुओं के संबंध में कोई दावा या आपत्ति प्रस्तुत करनी है, तो वे 16 से 22 जुलाई 2026 तक कार्यालयीन समय प्रातः 10 बजे से सायं 5.30 बजे के मध्य जनपद पंचायत कार्यालय अथवा संबंधित ग्राम पंचायत कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समयावधि के पश्चात प्राप्त होने वाले दावा-आपत्ति संबंधी आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसलिए संबंधित हितग्राही समय सीमा के भीतर अपना आवेदन प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। दावा-आपत्ति प्रक्रिया अथवा आवास प्लस 2.0 सर्वे से संबंधित अधिक जानकारी के लिए संबंधित ग्राम पंचायत कार्यालय, जनपद पंचायत कार्यालय अथवा जिला पंचायत कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ में भगवान सहस्रबाहु की भव्य प्रतिमा का अनावरण, शिक्षा और नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने पर हुआ मंथन

स्वास्थ्य और वित्त मंत्री ने किया प्रतिमा का अनावरण रायगढ़। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS