WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

वक्फ बोर्ड के दावे के खिलाफ़ भिलाई तहसील कार्यालय में उमड़ा जन सैलाब….

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img

वक्फ बोर्ड के दावे के खिलाफ़ भिलाई तहसील कार्यालय में उमड़ा जन सैलाब।

रिपोर्ट-अशोक अग्रवाल

दुर्ग//संपूर्ण छत्तीसगढ़ में भूमि अधिग्रहण के नाम पर वक्फ बोर्ड के द्वारा अपना जमीन का दावा प्रस्तुत किया जा रहा है। जिसमें भिलाई के कुरूद, छावनी एवं जामुल के खेदामारा क्षेत्र की जमीन पर वक्फ बोर्ड के द्वारा दावा किया गया हैं। वक्फ बोर्ड द्वारा किए दावे में कुरूद भिलाई के प्रकरण क्रमांक 202206101000037/अ-6/वर्ष 2021-22, छावनी भिलाई के प्रकरण क्रमांक 202207101000176/अ-6/वर्ष 2021-22 एवं खेदामार के प्रकरण क्रमांक 202207101000067/अ-6/वर्ष 2021-22 के तीनों प्रकरण क्रमांक को निरस्त करने की आपत्ति अतिरिक्त तहसीलदार भिलाई के नाम से प्रस्तुत किए।

दुर्ग सांसद विजय बघेल ने बताया कि 1995 में जब कांग्रेस की सरकार थी तब वक्फ बोर्ड के अधिकारों पर बदलाव कर इन्हें ऐसा अधिकार दे दिया है की किसी के भी जमीन पर दावा कर सकते है, और उस जमीन का सबूत वक्फ बोर्ड को नही अपितु जमीन मालिक को देना पड़ेगा। सांसद विजय बघेल ने ये भी कहा मैं छत्तीसगढ़ की जनता के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ा रहूंगा।

डॉ दीप चटर्जी ने बताया कि विगत दिनों दुर्ग के बड़े भू भाग पर वक्फ बोर्ड ने दावा किया था और अब भिलाई के कुरूद,छावनी एवं खेदमारा में दावा किया गया है इनके दावों को निरस्त एवं खारिज करवाने के लिए आज भिलाई की जागरूक जनता ने शासन को दावा आपत्ति लगाकर करारा जवाब दिया और ये भी बता दिया है की हम पूरे छत्तीसगढ़ का 1 इंच हिस्सा भी इन्हे लेने नही देंगे।

मयंक गुप्ता ने बताया कि अभी कुछ दिन पूर्व हमें जानकारी मिली की कुरूद, छावनी, खेदमारा की जमीन पर वक्फ बोर्ड ने दावा किया है जिसके लिए हमने सोशल मीडिया और अन्य माध्य से लोगों से आह्वान किया को 1 परिवार से 1 व्यक्ति आकार आवेदन करे और इनके बेबुनियाद दावे को खारिज करवाए।

वक्फ बोर्ड के दावे के खिलाफ भिलाई से शाम 4 बजे तक 700 से अधिक आवेदन जमा किए गए और सभी आवेदन में भिलाई नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत वक्त बोर्ड के द्वारा अगर किसी और जमीन पर दावा किया गया हो तो उसे भी निरस्त करने के लिए भिलाई वासियों ने दावा आपत्ति दर्ज किए।

कार्यक्रम में मुख्यरूप से दुर्ग सांसद विजय बघेल, भिलाई जिला अध्यक्ष ब्रिजेश बृजपुरिया, महामंत्री शंकरलाल देवांगन, डाक्टर दीप चटर्जी, संजय खंडेलवाल, शिरीष अग्रवाल, पार्षद अनिता अजय साहू, पीयूष मिश्रा, महेश वर्मा, वीणा चंद्राकार, भोजराज सिन्हा, महेश अग्रवाल, गिरजा बंछोर, ठाकुर निहाल, मयंक गुप्ता, सन्नी यादव, रोहन सिंह, प्रश्न दत्ता, राजा ठाकुर, योगेंद्र देवांगन, कुरूद साहू समाज अध्यक्ष अजय साहू, देवांगन समाज अध्यक्ष श्रीराम देवांगन, शिव साहू, बबलू चंद्राकर, मुकेश साहू, नरेंद्र निषाद, विनोद चतुर्वेदी भिलाई के विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित होकर दावा आपत्ति किए।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

मेडिकल की आड़ में कथित अवैध क्लीनिक! गंझियाडीह में ग्रामीणों की जान से खिलवाड़ का आरोप, शिकायत के बाद संचालक की धमकी से मचा...

जिला स्वास्थ्य अधिकारी से शिकायत के बाद बौखलाहट? पत्रकारों को जान से मारने और झूठे केस में फंसाने की कथित धमकी, ऑडियो वायरलजशपुर/कोतबा। ग्राम...

CHHATTISGARH NEWS

मेडिकल की आड़ में कथित अवैध क्लीनिक! गंझियाडीह में ग्रामीणों की जान से खिलवाड़ का आरोप, शिकायत के बाद संचालक की धमकी से मचा...

जिला स्वास्थ्य अधिकारी से शिकायत के बाद बौखलाहट? पत्रकारों को जान से मारने और झूठे केस में फंसाने की कथित धमकी, ऑडियो वायरलजशपुर/कोतबा। ग्राम...

RAIGARH NEWS