जनभागीदारी शुल्क वृद्धि के विरोध में अभाविप ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

spot_img

कसडोल, 15 जुलाई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) कसडोल इकाई द्वारा शासकीय दौलतराम शर्मा स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कसडोल में विद्यार्थियों से ₹800 जनभागीदारी शुल्क लिए जाने एवं शुल्क में की गई बढ़ोतरी का विरोध करते हुए जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष के नाम प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन के माध्यम से अभाविप ने कहा कि वर्तमान समय में बड़ी संख्या में विद्यार्थी आर्थिक रूप से कमजोर एवं ग्रामीण पृष्ठभूमि से आते हैं। ऐसे में जनभागीदारी शुल्क में वृद्धि विद्यार्थियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही है, जिससे अनेक विद्यार्थियों को प्रवेश एवं अध्ययन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिषद ने मांग की कि जनभागीदारी शुल्क को तत्काल कम किया जाए तथा विद्यार्थियों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए शुल्क निर्धारण पर पुनर्विचार किया जाए।
अभाविप ने स्पष्ट किया कि विद्यार्थी हितों की रक्षा के लिए परिषद सदैव प्रतिबद्ध है। यदि जनभागीदारी शुल्क में कमी नहीं की जाती है, तो परिषद विद्यार्थियों के साथ मिलकर चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रशासन एवं जनभागीदारी समिति की होगी।
इस अवसर अभाविप जिला संयोजक मलय साहू कहा कि शिक्षा प्रत्येक विद्यार्थी का अधिकार है और आर्थिक कारणों से किसी भी विद्यार्थी की शिक्षा प्रभावित नहीं होनी चाहिए। अभाविप लगातार छात्र-हितों के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान हेतु निरंतर प्रयास करती रहेगी।
ज्ञापन सौंपने के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद , जिला संयोजक मलय साहू, गौतम साहू नवीन साहू,निखिल ,अमित कुमार , केसरी नंदन निर्मलकर,नागेश , प्रमोद साहू ,हिमांशु टंडन, ओम प्रकाश, रागिनी , समीर, नागेश दास  कार्यकर्ता ईव विद्यार्थी उपस्थित रहे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

जन्मदिन पर होटल-रेस्टोरेंट नहीं, अस्पताल पहुंचे युवा व्यापारी विक्की अग्रवाल!

मरीजों को बांटे केले और फल, सेवा भाव के साथ मनाया जन्मदिन — मौजूद रहे भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज सतपती सहित जनप्रतिनिधि और स्वास्थ्य...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS