डिजिटल युग में लैलूँगा बेहाल : जियो नेटवर्क की बदहाली के खिलाफ रवि भगत ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

spot_img

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़

लैलूंगा। रायगढ़ जिले के लैलूंगा क्षेत्र में जियो नेटवर्क की लगातार बिगड़ती स्थिति अब जनसुविधा से जुड़ा एक गंभीर मुद्दा बनती जा रही है। क्षेत्र के हजारों उपभोक्ता खराब नेटवर्क, कॉल ड्रॉप और धीमी इंटरनेट सेवा से परेशान हैं। इस समस्या को लेकर जननेता रवि भगत ने सोमवार को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) लैलूंगा को ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र एवं स्थायी समाधान की मांग की।

ज्ञापन में रवि भगत ने बताया कि लैलूंगा क्षेत्र में लंबे समय से जियो नेटवर्क की स्थिति अत्यंत खराब बनी हुई है, जिसके कारण लोगों को मोबाइल कॉल करने, इंटरनेट का उपयोग करने तथा विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं का लाभ लेने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान समय में शिक्षा, व्यापार, बैंकिंग, डिजिटल भुगतान एवं शासकीय कार्य काफी हद तक इंटरनेट पर निर्भर हो चुके हैं, ऐसे में नेटवर्क की समस्या आम नागरिकों के दैनिक जीवन को प्रभावित कर रही है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के नागरिकों द्वारा कई बार जियो कस्टमर केयर में शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन आज तक कोई संतोषजनक समाधान नहीं मिल सका है। वहीं, लैलूंगा स्थित जियो कार्यालय भी अधिकांश समय बंद रहता है, जिससे उपभोक्ताओं की परेशानियां और बढ़ गई हैं। स्थानीय स्तर पर जियो कंपनी का कोई जिम्मेदार अधिकारी या प्रतिनिधि उपलब्ध नहीं होने से लोगों को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए भटकना पड़ रहा है।

रवि भगत ने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित कंपनी एवं विभाग को तत्काल निर्देश जारी कर लैलूंगा क्षेत्र में दूरसंचार सेवाओं को दुरुस्त किया जाए तथा नेटवर्क संबंधी समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि बेहतर संचार व्यवस्था आज के समय की मूलभूत आवश्यकता है और इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होनी चाहिए।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि जल्द ही स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो यह समस्या आने वाले समय में बड़े जनआंदोलन का रूप ले सकती है। लोगों को उम्मीद है कि प्रशासन इस विषय को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करेगा और लैलूंगा को बेहतर एवं निर्बाध दूरसंचार सेवाएं उपलब्ध कराएगा।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

जन्मदिन पर होटल-रेस्टोरेंट नहीं, अस्पताल पहुंचे युवा व्यापारी विक्की अग्रवाल!

मरीजों को बांटे केले और फल, सेवा भाव के साथ मनाया जन्मदिन — मौजूद रहे भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज सतपती सहित जनप्रतिनिधि और स्वास्थ्य...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS