भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ में बड़ा संगठनात्मक धमाका! रायगढ़ जिला कार्यकारिणी घोषित, लैलूँगा के नीरज मित्तल बने सह कार्यक्रम प्रभारी



प्रदेश नेतृत्व की सहमति से जिला संयोजक गौतम चौधरी ने की नई टीम की घोषणा, नीरज मित्तल को मिली अहम जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़



रायगढ़/लैलूंगा। भारतीय जनता पार्टी शिक्षा प्रकोष्ठ में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल करते हुए जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन, संभाग प्रभारी रामू रोहरा एवं जिला प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर के निर्देश तथा शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कांतिलाल जैन और भाजपा जिला अध्यक्ष अरुण धर दीवान की अनुशंसा पर जिला संयोजक गौतम चौधरी ने नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की।

नई कार्यकारिणी में लैलूंगा के सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता नीरज मित्तल को शिक्षा प्रकोष्ठ का सह कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति को संगठन द्वारा युवा नेतृत्व और सक्रिय कार्यकर्ताओं पर जताए गए विश्वास के रूप में देखा जा रहा है।

नीरज मित्तल को नई जिम्मेदारी मिलने के बाद लैलूंगा सहित पूरे जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व और सक्रिय भागीदारी से शिक्षा प्रकोष्ठ की गतिविधियों को और गति मिलेगी तथा संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा।

जिला संयोजक गौतम चौधरी ने कहा कि नई कार्यकारिणी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने तथा जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को विस्तार देने के उद्देश्य से गठित की गई है। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

नीरज मित्तल ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा प्रकोष्ठ के माध्यम से युवाओं, शिक्षकों और समाज के विभिन्न वर्गों को संगठन से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

आपातकालीन सेवा डॉयल 112 के कार्यप्रणाली की रेंज आईजी ने की समीक्षा

डॉयल 112 के नोडल अधिकारियों/डीसीसी के कर्मचारी सहित ड्यूटी में तैनात कर्मचारी/वाहन चालकों को व्हीसी के माध्यम से दिये आवश्यक दिशा-निर्देश पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

लैलूँगा, कोतरारोड़ और जूटमिल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 5 तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन आघात का ताबड़तोड़ प्रहार, 48 घंटे में 83.840 लीटर महुआ शराब जब्तअवैध शराब कारोबारियों पर लगातार शिकंजा, सभी आरोपी न्यायिक रिमांड पर    पत्रकार हीरालाल...