“हर-हर महादेव से गूंजेगा लैलूँगा ! 30 दिवसीय सावन महोत्सव का आगाज़, हर सोमवार होगा महारुद्राभिषेक, भंडारा और भजन संध्या”

spot_img

लैलूंगा, 30 जुलाई। सावन मास के पावन अवसर पर लैलूंगा के नहरपारा स्थित गौरीशंकर मंदिर में 30 दिवसीय भव्य सावन मास महोत्सव का शुभारंभ गुरुवार, 30 जुलाई 2026 से हो गया है। यह धार्मिक आयोजन 28 अगस्त 2026 तक चलेगा, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए पूरे सावन माह विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

श्री गौरीशंकर मंदिर समिति द्वारा आयोजित इस महोत्सव में प्रत्येक सोमवार को दोपहर 12 बजे से सामूहिक महारुद्राभिषेक होगा। वहीं शाम 7 बजे से महाआरती, भंडारा एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। पूरे माह मंदिर परिसर शिवभक्ति, हर-हर महादेव के जयघोष और भक्ति संगीत से गुंजायमान रहेगा।

मंदिर समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे तन, मन और धन से सेवा करते हुए सपरिवार कार्यक्रम में शामिल हों तथा भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद एवं पुण्य लाभ प्राप्त करें।

इस धार्मिक आयोजन का पावन सानिध्य आचार्य पंडित परमानंद शास्त्री (सोनू महाराज) के मार्गदर्शन में होगा। आयोजन स्थल गौरीशंकर मंदिर, नहरपारा, लैलूंगा (जिला रायगढ़) रखा गया है।

सावन महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। मंदिर समिति ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य एवं श्रद्धामय आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ पूरा सावन माह शिवमय वातावरण में बीतेगा।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

15 साल से फरार हत्या मामले की वारंटी को लैलूँगा पुलिस ने जूटमिल से दबोचा

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत पुलिस ने पुराने गिरफ्तारी वारंट की तलाश में जुटाई जानकारी, पहचान छिपाकर रह रही थी महिला     पत्रकार हीरालाल राठिया...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS