अश्लील हरकत करने वाला प्रधान पाठक निलंबित, वायरल वीडियो प्रकरण में कलेक्टर के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से हुई कार्रवाई

spot_img

जांजगीर-चांपा – शासकीय प्राथमिक शाला तेलीपारा डोंगाकोहरौद से संबंधित वायरल वीडियो को कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के निर्देश दिए थे। कलेक्टर के निर्देश पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी, पामगढ़ द्वारा की गई जांच एवं प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रधान पाठक भुवनेश्वर कौशिक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

Janjgir-Champa News: जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सोशल मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में वायरल वीडियो तथा जांच प्रतिवेदन के आधार पर प्रथम दृष्टया संबंधित प्रधान पाठक का आचरण गंभीर कदाचार की श्रेणी में पाया गया। उनका कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 के विपरीत पाए जाने पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम-9 के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में 7 राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों की नई पदस्थापना, सचिन्द्र चौबे बने सीएम सुरक्षा में एएसपी

गृह विभाग ने जारी किया पदस्थापना आदेश, मुख्यमंत्री सुरक्षा, राजभवन सुरक्षा और वीआईपी सुरक्षा समेत विभिन्न इकाइयों में अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी रायपुर। छत्तीसगढ़...

CHHATTISGARH NEWS

छत्तीसगढ़ में 7 राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों की नई पदस्थापना, सचिन्द्र चौबे बने सीएम सुरक्षा में एएसपी

गृह विभाग ने जारी किया पदस्थापना आदेश, मुख्यमंत्री सुरक्षा, राजभवन सुरक्षा और वीआईपी सुरक्षा समेत विभिन्न इकाइयों में अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी रायपुर। छत्तीसगढ़...

RAIGARH NEWS

ऑपरेशन आघात में तमनार पुलिस की कार्रवाई, 11 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़      रायगढ़, 5 अक्टूबर । जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार...