भारत स्काउट्स एवं गाइड्स तखतपुर ने किया वृहद वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

spot_img


बिलासपुर – भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला संघ बिलासपुर के तत्वावधान में विकासखंड तखतपुर अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परसदा में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा विद्यार्थियों में प्रकृति संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद पंचायत तखतपुर की अध्यक्ष डॉ. माधवी वस्त्रकार थीं। विशिष्ट अतिथियों में उपाध्यक्ष राकेश तिवारी, सभापति अरुण सिंह चौहान, जिला मुख्य आयुक्त राजेंद्र साहू, सहायक राज्य आयुक्त (स्काउट) विजय यादव, सरपंच जगतराम साहू, उपसरपंच सुनील यादव, भाजपा गनियारी मंडल के उपाध्यक्ष जागेश्वर यादव, शाला विकास समिति परसदा के अध्यक्ष त्रिभुवन यादव, नवभारत के संवाददाता कैलाश वस्त्रकार, प्रधान पाठक नारायण खांडे एवं नसरीन बेगम, जिला संयुक्त सचिव स्काउटर शत्रुघ्न सूर्यवंशी, राजेंद्र कौशिक, सुरेश साहू, बांके बिहारी दुबे, अनिल सोनवानी, लक्ष्मण रजक, विकास लहरे, राजेश बंजारे, नवीन यादव, स्काउट प्रिंस मेरसा तथा गाइडर रागिनी चौधरी, ममता यादव और चेतना सिंह सहित बड़ी संख्या में स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स एवं रेंजर्स उपस्थित रहे।इस अवसर पर अतिथियों ने विद्यालय परिसर में स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स एवं रेंजर्स के साथ विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए। मुख्य अतिथि डॉ. माधवी वस्त्रकार ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के सदस्य सेवा, अनुशासन और पर्यावरण संरक्षण की भावना के साथ समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।उपाध्यक्ष राकेश तिवारी ने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए स्काउट्स एवं गाइड्स के विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया।कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण, सेवा भावना एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के संदेश के साथ हुआ। उपस्थित अतिथियों ने भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला संघ बिलासपुर द्वारा संचालित सामाजिक एवं पर्यावरणीय गतिविधियों की सराहना करते हुए संगठन के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

जिंदल बजाज में ऑफरों की बंपर बरसात! ₹12,000 तक की सीधी बचत… ₹7,999 से डाउन पेमेंट और बिना प्रोसेसिंग फीस के नई पल्सर घर...

पत्थलगांव। अगर आप नई बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो पालीडीह चौक, जशपुर रोड, पत्थलगांव स्थित जिंदल बजाज लेकर आया है ग्राहकों...

CHHATTISGARH NEWS

जिंदल बजाज में ऑफरों की बंपर बरसात! ₹12,000 तक की सीधी बचत… ₹7,999 से डाउन पेमेंट और बिना प्रोसेसिंग फीस के नई पल्सर घर...

पत्थलगांव। अगर आप नई बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो पालीडीह चौक, जशपुर रोड, पत्थलगांव स्थित जिंदल बजाज लेकर आया है ग्राहकों...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ में 16 अक्टूबर को ‘शुभारंभ 26’ डांडिया महाकुंभ, बॉलीवुड गायकों के साथ होगा लाइव म्यूजिक और डांडिया

बंसीवट मैरिज गार्डन में शाम 6 बजे से आयोजन; BookMyShow पर टिकट बुकिंग शुरू, प्रतिभागियों के लिए दो दिवसीय निःशुल्क डांस वर्कशॉप 16 अक्टूबर को...