व्यापार विहार की सरकारी शराब दुकान में भीषण आग, करोड़ों का स्टॉक जलकर खाक तीन दमकल वाहनों समेत हाईकोर्ट की फायर यूनिट ने दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू, शॉर्ट सर्किट की आशंका

spot_img


बिलासपुर। शहर के व्यापार विहार स्थित सरकारी शराब दुकान में रविवार तड़के भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उसे बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड के तीन वाहनों के साथ हाईकोर्ट परिसर में तैनात दमकल वाहन को भी मौके पर बुलाना पड़ा। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे में दुकान में रखा शराब का बड़ा स्टॉक और अन्य सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। हालांकि दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से आसपास की दुकानों और प्रतिष्ठानों को सुरक्षित बचा लिया गया।डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट दीपांशु नाथ के अनुसार रविवार रात करीब 2:22 बजे सरकारी शराब दुकान में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। आग की भयावहता को देखते हुए अतिरिक्त दमकल वाहनों को भी बुलाना पड़ा। लगातार प्रयास के बाद सुबह करीब 4 बजे आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया।
एडिशनल कमिश्नर एक्साइज नवनीत तिवारी ने बताया कि दुकान में करीब 80 से 90 ब्रांड की शराब का स्टॉक रखा हुआ था। आग बुझने के बाद विभागीय कर्मचारी स्टॉक का मिलान कर रहे हैं, ताकि वास्तविक नुकसान का आकलन किया जा सके। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक वजह विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।बताया जा रहा है कि व्यापार विहार क्षेत्र में पिछले एक महीने के भीतर आग लगने की यह तीसरी बड़ी घटना है। इससे पहले माल धक्का क्षेत्र में भी दो बार आग लग चुकी है। लगातार हो रही आगजनी की घटनाओं ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है ताकि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

जिंदल बजाज में ऑफरों की बंपर बरसात! ₹12,000 तक की सीधी बचत… ₹7,999 से डाउन पेमेंट और बिना प्रोसेसिंग फीस के नई पल्सर घर...

पत्थलगांव। अगर आप नई बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो पालीडीह चौक, जशपुर रोड, पत्थलगांव स्थित जिंदल बजाज लेकर आया है ग्राहकों...

CHHATTISGARH NEWS

जिंदल बजाज में ऑफरों की बंपर बरसात! ₹12,000 तक की सीधी बचत… ₹7,999 से डाउन पेमेंट और बिना प्रोसेसिंग फीस के नई पल्सर घर...

पत्थलगांव। अगर आप नई बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो पालीडीह चौक, जशपुर रोड, पत्थलगांव स्थित जिंदल बजाज लेकर आया है ग्राहकों...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ में 16 अक्टूबर को ‘शुभारंभ 26’ डांडिया महाकुंभ, बॉलीवुड गायकों के साथ होगा लाइव म्यूजिक और डांडिया

बंसीवट मैरिज गार्डन में शाम 6 बजे से आयोजन; BookMyShow पर टिकट बुकिंग शुरू, प्रतिभागियों के लिए दो दिवसीय निःशुल्क डांस वर्कशॉप 16 अक्टूबर को...