गांजा तस्करी प्रकरण में फरार आरोपी गिरफ्तार
जशपुर पुलिस ने टीकमगढ़ (म.प्र.) से दबोचा आरोपी को

नाम आरोपी- रूप सिंह यादव उम्र 35 वर्ष, निवासी गांधी चौक झारसुगडा, उड़ीसा , वर्तमान निवास टीकमगढ़ मध्य प्रदेश।
मध्य प्रदेश टीकम गढ़ में छुपा बैठा था आरोपी, डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने भेजी थी पुलिस टीम, अंततः चढ़ा पुलिस के हत्थे
जशपुर पुलिस मामले से जुड़े अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क के अन्य आरोपियों की कर रही है लगातार पता साजी
पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा एवं डी आई जी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जशपुर पुलिस को थाना कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत 311.35 किलोग्राम गांजा तस्करी के बहुचर्चित प्रकरण में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

ज्ञातव्य है कि दिनांक 14.07.2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना कुनकुरी पुलिस द्वारा जयस्तंभ चौक में नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही इनोवा वाहन क्रमांक OD17J-0205 को रोकने का प्रयास किया गया, किन्तु चालक पुलिस को चकमा देकर वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस टीम के द्वारा लगातार पीछा करने पर आरोपी बोडोकछार-पुटपुटीपानी जंगल में वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया था।
पुलिस के द्वारा एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से 295 पैकेट अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसका कुल वजन 311 किलोग्राम 35 ग्राम पाया गया। घटना में प्रयुक्त इनोवा वाहन,  नम्बर प्लेट एवं गांजा ढंकने में प्रयुक्त काले रंग के दो कपड़ों को भी पुलिस ने विधिवत जब्त किया गया था। इस संबंध में थाना कुनकुरी में अपराध क्रमांक 133/2026, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई थी।
विवेचना के दौरान  मुखबिर की सूचना, तकनीकी साक्ष्यों एवं साइबर सेल जशपुर की सहायता से  फरार  चालक  को पुलिस ने चिन्हित कर लिया था, जिसकी पहचान रूप सिंह यादव (35 वर्ष), निवासी ग्राम  गांधी चौक, झारसुगड़ा (ओडिशा) के रूप में हुई थी, पुलिस के द्वारा उसकी लगातार पता साजी की जा रही थी, इसी दौरान पुलिस को मुखबीर की सूचना तथा जशपुर पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद से आरोपी के मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ में छिपे होने की सूचना मिलने पर जिले के पुलिस कप्तान डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए उसे  टीकम गढ़ से घेराबंदी कर हिरासत में लेकर लाया गया।
पुलिस के द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी की निशानदेही पर झारसुगड़ा स्थित उसके निवास से घटना में प्रयुक्त इनोवा वाहन की मूल चाबी बरामद कर जब्त की गई।।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने गांजा तस्करी से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य बताए हैं। प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने चिन्हित कर लिया है एवं गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। मामले की विवेचना जारी है।
मामले की कार्यवाही व फरार आरोपी की गिरफ्तारी में उप निरीक्षक राकेश सिंह, सहायक उप निरीक्षक ईश्वर प्रसाद वारले, प्रधान आरक्षक दलेश्वर यादव, आरक्षक चंद्र शेखर बंजारे, व नंदलाल यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है
मामले में डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध “जीरो टॉलरेंस” की नीति पर कार्य कर रही है। जिले में नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा तथा उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत एवं “समाधान समारोह – 2026” के सफल आयोजन हेतु समन्वय बैठक संपन्न

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ घरघोड़ा : छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायगढ़ के दिशा-निर्देशन में आगामी राष्ट्रीय...

CHHATTISGARH NEWS

छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की आतंकी हमले में मौत !

छत्तीसगढ़ - जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों, दीपक कुमार रात्रे और भूपेंद्र कुमार भैना, की मौत हो...

RAIGARH NEWS