आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत एवं “समाधान समारोह – 2026” के सफल आयोजन हेतु समन्वय बैठक संपन्न

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़


घरघोड़ा : छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायगढ़ के दिशा-निर्देशन में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत तथा दिनांक 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को भारत के माननीय सर्वोच्च न्यायालय के तत्वावधान में आयोजित ” समाधान समारोह-2026 ” विशेष लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु तहसील अधिवक्ता संघ, घरघोड़ा के बार रूम में समन्वय बैठक आयोजित की गई।
बैठक में माननीय विशेष न्यायाधीश श्री शहाबुद्दीन कुरैशी, माननीय अपर सत्र न्यायाधीश श्री अभिषेक शर्मा, एवं न्यायाधीश दामोदर प्रसाद चंद्रा, न्यायाधीश सुश्री प्रीति झा, व न्यायाधीश श्रीमती मिनी ठाकुर, तहसील अधिवक्ता संघ के समस्त अधिवक्तागण, पैनल अधिवक्ता, प्रतिधारक अधिवक्ता एवं तालुका घरघोड़ा के समस्त पैरालीगल वालिंटियर्स (PLVs) उपस्थित रहे।
बैठक में जेल में निरुद्ध विचाराधीन बंदियों, प्री-लिटिगेशन एवं अन्य समझौतायोग्य प्रकरणों के अधिकाधिक निराकरण, पात्र मामलों की पहचान तथा पक्षकारों को लोक अदालत के माध्यम से विवादों के सौहार्दपूर्ण एवं त्वरित निस्तारण हेतु प्रेरित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही सभी अधिवक्ताओं एवं पैरालीगल वालिंटियर्स से विशेष लोक अदालत एवं “समाधान समारोह-2026” को सफल बनाने हेतु सक्रिय सहयोग का आह्वान किया गया।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

घरघोड़ा : आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत एवं “समाधान समारोह – 2026” के सफल आयोजन हेतु समन्वय बैठक संपन्न

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ घरघोड़ा : छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायगढ़ के दिशा-निर्देशन में आगामी राष्ट्रीय...

CHHATTISGARH NEWS

छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की आतंकी हमले में मौत !

छत्तीसगढ़ - जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों, दीपक कुमार रात्रे और भूपेंद्र कुमार भैना, की मौत हो...

RAIGARH NEWS