नैना सिंह धाकड़ सिर्फ बस्तर छत्तीसगढ़ ही नहीं भारत की शान है-दीपिका…..

spot_img

सुकमा से

नैना सिंह धाकड़ सिर्फ बस्तर छत्तीसगढ़ ही नहीं भारत की शान है-दीपिका

भारत की राष्ट्रपति के हांथो सम्मान मिलने पर भाजपा नेत्री ने कही यह बात

बस्तर की बेटी नैना सिंह धाकड़ को भारत की राष्ट्रपति के द्वारा लैंड एडवेंचर राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है इस पर उन्हें बधाई देते हुए भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष अधिवक्ता दीपिका शोरी ने कहा कि बस्तर की बेटी प्रदेश की पर्वतारोही नैना सिंह धाकड़ को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के हाथों तेजनिंग नोर्गे राष्ट्रीय पुरस्कार के लैंड एडवेंचर का पुरस्कार प्राप्त हुआ है । जो भारत की किसी भी बेटी के लिए बहुत ही सम्मान की बात है मैं नैना की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देती हूं कि वो आज भारत की प्रथम महिला बन गई हैं जिसने माउंट एवरेस्ट और माउंट लहोत्से में 10 दिनों के भीतर सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ाई की है,और इस साहसिक कार्य के लिए राष्ट्रपति ने तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय पुरस्कार के तहत उन्हें 15 लाख रुपए की राशि स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर दिल्ली राष्ट्रपति भवन में सम्मान किया है। जिसको लेकर आज पूरे बस्तर की बेटियों में खुशी का माहौल है,मैं बस्तर छत्तीसगढ़ की हर बेटी से अपील करना चाहती हूं कि हमारे पास सम्भावनाएं बहुत हैं बस नैना के जैसे हौसलें हो तो हमें उड़ान भरने से कोई नहीं रोक सकता है

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

घरघोड़ा बना क्षय से सुरक्षित विकासखंड, टीबी मुक्त भारत की दिशा में रायगढ़ की उल्लेखनीय उपलब्धि

‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ के संकल्प के साथ हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने किया वर्चुअल संबोधन रायगढ़, 8 अक्टूबर 2026/...

CHHATTISGARH NEWS

घरघोड़ा बना क्षय से सुरक्षित विकासखंड, टीबी मुक्त भारत की दिशा में रायगढ़ की उल्लेखनीय उपलब्धि

‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ के संकल्प के साथ हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने किया वर्चुअल संबोधन रायगढ़, 8 अक्टूबर 2026/...

RAIGARH NEWS

अभियान संवेदना” के तहत लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़     रायगढ़, 08 अक्टूबर...