लैलूँगा में 9 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस

विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियां तेज, शिवशंकर पैंकरा घर-घर दे रहे निमंत्रण

रायगढ़ लैलूंगा | 2026, 05 अगस्त बुधवार

रायगढ़ जिले के लैलूंगा में 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर सर्व आदिवासी समाज की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। समाज के पदाधिकारी गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दे रहे हैं।

विश्व आदिवासी दिवस को लेकर लैलूंगा क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। सर्व आदिवासी समाज के लैलूंगा ब्लॉक अध्यक्ष शिवशंकर पैंकरा लगातार घर-घर पहुंचकर लोगों को 9 अगस्त के भव्य आयोजन में शामिल होने का न्योता दे रहे हैं।
समाज के पदाधिकारियों का कहना है कि इस आयोजन का उद्देश्य आदिवासी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता को मजबूत करना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगे। साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, रैली और सामाजिक संदेशों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
सर्व आदिवासी समाज ने क्षेत्र के सभी लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर विश्व आदिवासी दिवस के इस आयोजन को सफल बनाएं।

लैलूंगा में 9 अगस्त को आयोजित होने वाले विश्व आदिवासी दिवस को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। सर्व आदिवासी समाज के शिवशंकर पैंकरा स्वयं घर-घर जाकर लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग इस ऐतिहासिक आयोजन में भाग लेकर अपनी संस्कृति और परंपरा के प्रति एकजुटता का संदेश दे सकें।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

पहले रहे युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष, अब अलोक गोयल बने ब्लॉक कांग्रेस के प्रवक्तालैलूंगा कांग्रेस में संगठनात्मक फेरबदल, अलोक गोयल को मिली नई जिम्मेदारी

लैलूंगा कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, अलोक गोयल बने प्रवक्ताजिला कांग्रेस ने जारी किया नियुक्ति आदेश, संगठन को मजबूत करने नई टीम तैयारलैलूंगा/रायगढ़, 5...

CHHATTISGARH NEWS

विकास की नहीं, इस बार बेटी की बड़ी उपलब्धि से चर्चा में आईं प्रतापपुर विधायक..! सुपुत्री ने देश के नामी कॉलेज में हासिल किया...

प्रतापपुर विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते की सुपुत्री तन्वी सिंह पोर्ते ने बढ़ाया सरगुजा का मान, दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज में मिला प्रवेश, देश...

RAIGARH NEWS

डीएमएफ मद से जिले के विकास कार्यों को मिली रफ्तार स्वास्थ्य, शिक्षा और अधोसंरचना के विकास को मिली नई गति 15.85 करोड़ रुपये की...

रायगढ़ - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रयासों से जिले के खनिज प्रभावित क्षेत्रों के समग्र विकास...