WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

रायगढ़: हाईवे पर डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, फर्जी नंबर प्लेट वाली स्कॉर्पियो से करते थे वारदात

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

रायगढ़, 13 अगस्त 2026। हाईवे किनारे खड़े ट्रेलरों और भारी वाहनों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का जूटमिल पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो से चोरी का डीजल, पाइप, लोहे का सब्बल, मोबाइल और फर्जी नंबर प्लेट बरामद हुई थी।

दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो से खुला डीजल चोरी का राज

मामला 3 फरवरी 2026 का है। अमलीभौना स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने एनएच-49 किनारे एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिली थी। वाहन का चालक और उसमें सवार लोग मौके से फरार हो गए थे।

पुलिस ने स्कॉर्पियो की तलाशी ली तो उसमें 10 लीटर डीजल से भरी प्लास्टिक जरिकेन, करीब 2 मीटर लंबा पाइप, दोनों तरफ नुकीला लोहे का सब्बल, दो मोबाइल और अलग-अलग नंबर वाली नंबर प्लेट मिलीं। पुलिस ने वाहन और सामान जब्त कर जांच शुरू की।

फर्जी नंबर प्लेट लगाकर करते थे वारदात

जांच में स्कॉर्पियो पर CG-04-BT-0664 नंबर अंकित मिला, लेकिन परिवहन विभाग के रिकॉर्ड में इस नंबर का कोई वाहन नहीं मिला। वाहन के अंदर मिली CG-12-BT-6416 नंबर प्लेट के आधार पर जांच करने पर स्कॉर्पियो मधुर निर्मलकर निवासी तुलसीनगर, कोरबा के नाम पंजीकृत मिली।

जांच में पता चला कि यह वाहन 30 दिसंबर 2025 को पुरुषोत्तम यादव निवासी बगडबरी, जिला जांजगीर-चांपा को ₹45 हजार मासिक किराये पर दिया गया था।

ट्रेलर चालक के जागने पर भागे आरोपी, पलटी स्कॉर्पियो

पूछताछ में संदीप कुमार डहरिया और सुनील कुमार केवट ने पुलिस को बताया कि पुरुषोत्तम यादव के कहने पर उन्होंने स्कॉर्पियो की असली नंबर प्लेट हटाकर फर्जी नंबर प्लेट लगाई थी।

इसके बाद संदीप, सुनील, शिव कुमार रजक और कुलदीप साण्डे के साथ रायगढ़ आकर हाईवे पर खड़े ट्रेलरों से डीजल चोरी करने लगे। डीजल टंकी का लॉक तोड़कर डीजल निकालने के दौरान ट्रेलर चालक जाग गया और शोर मचाने लगा।

आरोपी स्कॉर्पियो से तेजी से भागने लगे, इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर एनएच-49 किनारे पलट गया। इसके बाद आरोपी वाहन छोड़कर फरार हो गए।

मुख्य आरोपी पहले से बिलासपुर जेल में बंद

पुलिस के अनुसार गिरोह का मुख्य आरोपी पुरुषोत्तम यादव, उम्र 48 वर्ष, निवासी बगडबरी, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा, पहले से बिलासपुर केंद्रीय जेल में बंद है। उसके खिलाफ कोरबा जिले के अलग-अलग थानों में चोरी एवं अन्य धाराओं के पांच प्रकरण दर्ज पाए गए हैं।

वर्तमान में वह थाना सिरगिट्टी, बिलासपुर के एक मामले में 26 जून 2026 से केंद्रीय जेल बिलासपुर में निरुद्ध है। जूटमिल पुलिस ने न्यायालय से उसकी औपचारिक गिरफ्तारी की अनुमति लेकर प्रोडक्शन वारंट हासिल किया है। उसे बिलासपुर जेल से रायगढ़ लाकर पूछताछ की जाएगी।

दो आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

पुलिस ने सुनील कुमार केवट, उम्र 30 वर्ष, निवासी खम्हरिया, जिला कोरबा और संदीप कुमार डहरिया, उम्र 34 वर्ष, निवासी बिरगहनी, जिला जांजगीर-चांपा को गिरफ्तार कर 12 अगस्त को न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को रिमांड पर भेज दिया गया।

वहीं गिरोह के फरार सदस्य शिव कुमार रजक और कुलदीप साण्डे की तलाश जारी है।

प्रकरण में थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 46/2026 के तहत धारा 336(3), 338, 340(2), 287 बीएनएस एवं 3/7 ईसी एक्ट के तहत अपराध दर्ज है।

पुलिस टीम की अहम भूमिका

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन और एडिशनल एसपी तथा सीएसपी मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। गिरोह का पर्दाफाश करने में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक अभिनव कांत सिंह, प्रधान आरक्षक लोमेश सिंह राजपूत, आरक्षक शांति मिरी और शिवा प्रधान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी ने कहा कि रायगढ़ से गुजरने वाले हाईवे पर खड़े भारी वाहनों से डीजल चोरी की घटनाओं को पुलिस गंभीरता से ले रही है। गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी तथा अपराध में इस्तेमाल वाहनों, फर्जी नंबर प्लेट और चोरी के नेटवर्क पर भी पुलिस की नजर है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Raigarh Cyber Awareness : CISF जवानों को साइबर ठगी के नए तरीकों से किया जागरूक, डिजिटल अरेस्ट से बचाव के बताए उपाय

रायगढ़, 13 अगस्त 2026। साइबर अपराधों से बचाव के लिए रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत घरघोड़ा पुलिस ने तिलाईपाली...

CHHATTISGARH NEWS

Raigarh Cyber Awareness : CISF जवानों को साइबर ठगी के नए तरीकों से किया जागरूक, डिजिटल अरेस्ट से बचाव के बताए उपाय

रायगढ़, 13 अगस्त 2026। साइबर अपराधों से बचाव के लिए रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत घरघोड़ा पुलिस ने तिलाईपाली...

RAIGARH NEWS

Raigarh Cyber Awareness : CISF जवानों को साइबर ठगी के नए तरीकों से किया जागरूक, डिजिटल अरेस्ट से बचाव के बताए उपाय

रायगढ़, 13 अगस्त 2026। साइबर अपराधों से बचाव के लिए रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत घरघोड़ा पुलिस ने तिलाईपाली...