बिलासपुर। दोस्तों के साथ अरपा नदी में नहाने गए 14 वर्षीय किशोर की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और SDRF की टीम ने करीब दो घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, जिसके बाद दोपहर करीब 2 बजे किशोर का शव नदी से बरामद किया गया।

दोस्तों के साथ नहाने गया था किशोर
बताया जा रहा है कि किशोर अपने दोस्तों के साथ अरपा नदी में नहाने गया था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। साथ मौजूद दोस्तों ने घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी।
SDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान
सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और नदी में तलाश शुरू की। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने किशोर का शव बरामद कर लिया।
घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।





