
घरघोड़ा। गारे पेलमा सेक्टर-III कोल ब्लॉक में देश का 80वाँ स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रभक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री भुवनेश्वर प्रसाद ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राष्ट्रगान के साथ समारोह का शुभारंभ हुआ।
समारोह में श्री आनंद कुमार खलखो, अधीक्षण अभियंता श्री कुलदीप सिंह ठाकुर, अधीक्षण अभियंता श्री संजय कुमार जैन, कार्यपालन अभियंता श्री अनुरोध सिंह खुशाल, कार्यपालन अभियंता श्री चंद्रकांत शांडिल, कार्यपालन अभियंता श्री संजय पटेल एवं कार्यपालन अभियंता (सिविल) श्री रामगोपाल यादव सहित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर श्री भुवनेश्वर प्रसाद ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि संस्थान की प्रगति के लिए टीमवर्क, अनुशासन, सुरक्षा एवं कर्तव्यनिष्ठा को सर्वोच्च प्राथमिकता देना आवश्यक है। उन्होंने कोयला उत्पादन के साथ पर्यावरण संरक्षण एवं सुरक्षा के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।
समारोह में उत्कृष्ट कार्य एवं उल्लेखनीय योगदान देने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र की प्रगति एवं संस्थान की उन्नति में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने के संकल्प के साथ हुआ।







