WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

बिलासपुर रेंज आईजी कार्यालय में आन-बान-शान से फहराया तिरंगा, पुलिसकर्मियों ने लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

आईजी राम गोपाल गर्ग राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित, रायपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दिया प्रेरणादायी संदेश

बिलासपुर, 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय, बिलासपुर रेंज में राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति के साथ मनाया गया। पूरे परिसर में राष्ट्रध्वज के सम्मान और देशभक्ति का वातावरण नजर आया।

उप पुलिस अधीक्षक विवेक शर्मा ने किया ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री राम गोपाल गर्ग (IPS) को उनके उत्कृष्ट सेवाओं के लिए रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। आईजी के रायपुर प्रवास पर होने के कारण कार्यालय परिसर में उनके स्थान पर उप पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शर्मा ने विधिवत ध्वजारोहण किया और तिरंगे को सलामी दी।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आईजी ने दिया संदेश

समारोह के दौरान आईजी श्री राम गोपाल गर्ग ने रायपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद किया। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर बलिदानियों को नमन किया।

अपने संदेश में उन्होंने पुलिसकर्मियों से जनसेवा और राष्ट्र की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आपसी समन्वय, निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

सशस्त्र बल ने दी सलामी

ध्वजारोहण के बाद आर्म्स गार्ड द्वारा अनुशासित एवं गरिमामयी सशस्त्र सलामी दी गई। इसके पश्चात सामूहिक राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान की गूंज से पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो गया।

वीर शहीदों को किया नमन

समारोह में उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद किया। सभी ने राष्ट्र की सेवा, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प दोहराया।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

मुख्यमंत्री के गृह जिले के छात्रावास में अव्यवस्थाओं का अंबार

तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर नौनिहाल, फर्जी हाजिरी और मीनू में गड़बड़ी के आरोप; अभिभावकों ने मांगी जांच तमता/पत्थलगांव (जशपुर)। ग्राम पंचायत तमता स्थित...

CHHATTISGARH NEWS

मुख्यमंत्री के गृह जिले के छात्रावास में अव्यवस्थाओं का अंबार

तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर नौनिहाल, फर्जी हाजिरी और मीनू में गड़बड़ी के आरोप; अभिभावकों ने मांगी जांच तमता/पत्थलगांव (जशपुर)। ग्राम पंचायत तमता स्थित...

RAIGARH NEWS

तमनार में गूंजा बाइकिंग का जोश, Grand Meetup 2026 का भव्य समापन 🏍️🔥बाइकर्स और इन्फ्लुएंसर्स से सजा तमनार, Grand Meetup 2026 बना यादगार 🏍️✨तमनार...

तमनार में गूंजा बाइकिंग का जोश, भव्य Grand Meetup 2026 का शानदार समापनतमनार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर Shree Shyam Automobiles, Lailunga द्वारा तमनार...