समावेशी शिक्षा अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय….

spot_img

समावेशी शिक्षा अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय


खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन


 विनय सिंह


बेमेतरा -समग्र शिक्षा के समावेशी शिक्षा अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस के अवसर पर बेमेतरा जिले के कक्षा पहली से 12वीं तक के विशेष आवश्यकता वाले बच्चों में छिपी हुई प्रतिभा को निखारने हेतु राज्य कार्यालय के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला व मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी जिला बेमेतरा के निर्देशन में जिला स्तरीय खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन 03 दिसंबर 2022 को जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा बेमेतरा के द्वारा किया गया। खेलकूद कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माता की छायाचित्र की पूजा अर्चना कर किया द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में अस्थि बाधित बच्चें, श्रवण बाधित बच्चें, मानसिक विमंद बच्चें एवं दृष्टि बाधित बच्चो ने विभिन्न प्रतियोगिताओ जैसे रंगोली प्रतियोगिता, कुर्सी दौड़, 50 मीटर दौड़, मिश्रीत मोतियो को अलग करना, बास्केट बॉल थ्रो, गोला फेंक आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। खेलकूद व्यायाम शिक्षको व समावेशी शिक्षा प्रभारी श्रीमती रेणुका चौबे (बी.आर.पी. समावेशी शिक्षा) श्रीमती रजनी देवांगन, श्रीमती सरिता सतनामी एवं श्री चंद्रकांत वर्मा द्वारा संपादित किया गया। श्री सी.एस. शिवहरे कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग के द्वारा दिव्यांग बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए मिष्ठान वितरित किया गया एवं प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही कार्यक्रम के सफल संचालन में सहभागी शिक्षकों को भी पुरस्कृत किया गया।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

घरघोड़ा बना क्षय से सुरक्षित विकासखंड, टीबी मुक्त भारत की दिशा में रायगढ़ की उल्लेखनीय उपलब्धि

‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ के संकल्प के साथ हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने किया वर्चुअल संबोधन रायगढ़, 8 अक्टूबर 2026/...

CHHATTISGARH NEWS

घरघोड़ा बना क्षय से सुरक्षित विकासखंड, टीबी मुक्त भारत की दिशा में रायगढ़ की उल्लेखनीय उपलब्धि

‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ के संकल्प के साथ हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने किया वर्चुअल संबोधन रायगढ़, 8 अक्टूबर 2026/...

RAIGARH NEWS

अभियान संवेदना” के तहत लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़     रायगढ़, 08 अक्टूबर...