शासकीय नवीन महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर में मनाया गया एड्स दिवस


शासकीय नवीन महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर में महाविद्यालय के प्रशासनिक प्रभारी धीरेंद्र कुमार जायसवाल (सहायक अध्यापक वाणिज्य) के दिशा निर्देशन पर एड्स दिवस का आयोजन किया गया जिसमें डॉ अमित तिर्की के द्वारा समस्त छात्र- छात्राओं को एड्स के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई जिसमें एड्स कैसे फैलता है ? एड्स के क्या लक्षण है ? और उसके बचाव के क्या उपाय हैं? तथा साथ ही अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने की जानकारी दी गई , जिसमें महाविद्यालय के प्राध्यापक जे आर पैकरा आभा रंजना , नरेंद्र बंजारे, चंद्रदेव , अखिलेश, सचिन कुमार मिंज,रितेश, प्रियांशु, शिखा दुबे , हरिशंकर एवं समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित थे l







