WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

स्कूली छात्राओं के सामने अश्लील गाना गाकर रील बनाना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने दी कड़ी समझाइश

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़


     रायगढ़, 7 सिंतबर । धरमजयगढ़ क्षेत्र में कुछ दिनों पूर्व स्कूल से घर जा रही छात्राओं के सामने एक युवक द्वारा अश्लील गाना गाते हुए वीडियो बनाकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करने का मामला सामने आया। वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने की जानकारी मिलने पर श्री सिद्दांत तिवारी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए युवक को तलब किया।

                धरमजयगढ़ पुलिस ने इंस्टाग्राम आईडी के आधार पर वीडियो बनाने वाले युवक जयदेव मंडल (25 वर्ष), पिता समरेत मंडल, निवासी धरमजयगढ़ कॉलोनी को बुलाकर वीडियो के संबंध में पूछताछ की। पूछताछ में युवक ने अपने मोबाइल से उक्त वीडियो बनाना स्वीकार किया।

           एसडीओपी सिद्दांत तिवारी ने युवक को सोशल मीडिया के जिम्मेदाराना उपयोग की समझाइश देते हुए बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं एवं छात्राओं को असहज करने वाले अशोभनीय कृत्य का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करना उचित नहीं है। पुलिस की समझाइश पर युवक ने अपने कृत्य पर माफी मांगी और भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति नहीं करना बताया ।

             एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी ने युवक को समझाइश देते हुए कहा कि सोशल मीडिया का उपयोग सकारात्मक, जिम्मेदार और कानून के दायरे में रहकर किया जाना चाहिए। सोशल मीडिया पर किसी व्यक्ति की गरिमा को ठेस पहुंचाने, अश्लीलता फैलाने अथवा कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली सामग्री पोस्ट करने से बचना चाहिए।

          रायगढ़ पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल द्वारा विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की लगातार निगरानी की जा रही है। सोशल मीडिया पर भड़काऊ, अशोभनीय अथवा कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली गतिविधियां सामने आने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाती है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षकों और कर्मचारियों को शाल-श्रीफल से किया सम्मानित

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा बिलासपुर के तत्वावधान में शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह सह...

CHHATTISGARH NEWS

तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षकों और कर्मचारियों को शाल-श्रीफल से किया सम्मानित

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा बिलासपुर के तत्वावधान में शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह सह...

RAIGARH NEWS

ऑपरेशन क्लीन हंट” में घरघोड़ा पुलिस की कार्रवाई, जातिसूचक गाली-गलौज व मारपीट के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

जातिसूचक गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया रिमांड पर       पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़...