spot_img
spot_img

जनचौपाल के दौरान कलेक्टर ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं
जनचौपाल में मांग, समस्या एवं शिकायत से संबंधित 37 आवेदन मिले

spot_img
spot_img
spot_img

जनचौपाल के दौरान कलेक्टर ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं
जनचौपाल में मांग, समस्या एवं शिकायत से संबंधित 37 आवेदन मिले

विनय सिंह

बेमेतरा-कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने आज मंगलवार को साप्ताहिक जनचौपाल के दौरान शहर सहित दूर-दराज के गांव से आए ग्रामीणों और किसानों की समस्याओं को बारी-बारी से सुना। जनचौपाल में मांग, समस्या एवं शिकायत से संबंधित 37 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने जनचौपाल में प्राप्त आवेदनों को समय-सीमा के भीतर निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जिलाधीश ने कहा कि तकनीकी रुप से जिन मामलों में आवेदनों का निराकरण नियमानुसार संभव नहीं है उस पर आवेदक को पृथक से लिखित रुप में सूचना भी दिया जाए। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती लीना मण्डावी, अपर कलेक्टर डॉ. अनिल बाजपेयी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बेमेतरा सुश्री सुरुचि सिंह, नवागढ़ प्रवीण तिवारी, बेरला युगल किशोर उर्वशा सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
जिला कार्यालय के दृष्टि-सभाकक्ष में आयोजित जनचौपाल में पेंशन योजना का लाभ दिलाये जाने, ट्रायसायकल प्रदान किये जाने, अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान करने, किसान सम्मान निधि के तहत मिलने वाली राशि का लाभ नहीं मिलने के संबंध में, पुराना शौचालय, कीचन, शाला भवन डिसमेंटल कर नवीन निर्माण करने के संबंध में, मनरेगा में हुए घोटाले के संबंध में, डिमाण्ड राशि जमा पश्चात विद्युत कनेक्शन देने के संबंध में, ग्राम रवेली प.ह.न.20 के पटवारी के द्वारा सी फार्म भरकर नहीं देने की शिकायत के संबंध में, शेष बचे धान के उपार्जन हेतु टोकन जारी करने के संबंध में, एक आवेदक द्वारा ज्ञापन दिया गया कि अनियमितता की शिकायत करने के बावजूद सरपंच सचिवों के उपर कार्यवाही नहीं करने पर जनपद पंचायत सीईओ नवागढ़ के उपर उचित कार्यवाही करने की मांग की, मेहतरुराम देवांगन नया पारा वार्ड नं. 15 बेमेतरा को वृद्ध पेंशन दिलाने के संबंध में, धान विक्रय की अनुमति के संबंध में, जिला खनिज न्यास निधि की राशि दिलाने के संबंध में, ग्राम बनरांका ठाकुर पारा मितानीन रुकमणी धुर्वे द्वारा ग्राम स्वच्छता व पोषण समिति में बिल में फर्जी हस्ताक्षर कर राशि आहरण करने जांच कर मितानिन के विरुद्ध कार्यवाही के संबंध में, कोविड-19 संक्रमण नियंत्रण हेतु वाहन अधिग्रहण की राशि भुगतान करने, ढोलिया चारभाठा बाईपास रोड की जमीन बिक्री के संबंध में, ग्राम पंचायत बाघुल में उचित मूल्य की दुकान को पंचायत द्वारा संचालन किये जाने हेतु, धान खरीदी उपकेन्द्र चक्रवाय पंजीयन क्र. 1323 का नाम परिवर्तन कर उपकेन्द्र झूलना करने के संबंध में, पेयजल हेतु वार्ड एक नारायणपुर में सौर ऊर्जा लगाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Raigarh News: लारीपानी कन्या छात्रावास की अधीक्षिका की कथित अनुपस्थिति पर सवाल, BEO बोले—नोटिस जारी करूंगा

लैलूंगा के छात्रावास में छात्राओं की देखरेख को लेकर उठे सवाल; बिना छुट्टी अनुपस्थित रहने के आरोपों की जांच की मांग, उपस्थिति और अवकाश...

CHHATTISGARH NEWS

Raigarh News: लारीपानी कन्या छात्रावास की अधीक्षिका की कथित अनुपस्थिति पर सवाल, BEO बोले—नोटिस जारी करूंगा

लैलूंगा के छात्रावास में छात्राओं की देखरेख को लेकर उठे सवाल; बिना छुट्टी अनुपस्थित रहने के आरोपों की जांच की मांग, उपस्थिति और अवकाश...

RAIGARH NEWS

लैलूँगा में छात्रावास व्यवस्था पर बड़ा सवाल! अधीक्षिका की कथित गैरहाजिरी पर मचा हड़कंप, BEO बोले—“छुट्टी नहीं ली है, नोटिस जारी करता हूं!”🔥 छात्रावास...

लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप!छात्रावास की अधीक्षिका पर मनमानी के सवाल! स्कूल और हॉस्टल से कथित तौर पर नदारद, मुकडेगा...