पत्थलगांव में मोर आवास मोर अधिकार अभियान के तहत मंडल स्तरीय बैठक हुई आयोजित….

spot_img

पत्थलगांव में मोर आवास मोर अधिकार अभियान के तहत मंडल स्तरीय बैठक हुई आयोजित

पत्थलगांव ।

मोर आवास मोर अधिकार के तहत पत्थलगांव के हरियाणा पंचायती धर्मशाला में आज भाजपा की मंडल स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता, कार्यक्रम के सह प्रभारी व जिला पंचायत सदस्य सालिक साय,जिला उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल,मंडल अध्यक्ष अनिल मित्तल,रूपसिंह राठिया,रेणु विश्वास समेत आसपास ग्रामीण क्षेत्र के समस्त प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता भारी संख्या मौजूद रहे। वहीं इस बैठक में मुख्य रूप से मोर आवास-मोर अधिकार के तहत प्रधानमंत्री आवास के संबंध में एवं संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की गई ।

वहीं इस बैठक में पहुंचे डीडीसी सालिक साय ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश और जुनून की कोई कमी नहीं है। कार्यकर्ताओं की मेहनत आने वाले समय में अवश्य रंग लाएगी। 8 लाख परिवार उम्मीद लगाए बैठे थे मगर इस सरकार ने उन उम्मीदों पर पानी फेर दिया। जिसके विरोध में भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता एक एक गांव तक जाकर जनता के आवास के अधिकार हेतु आवाज उठाएंगे । आज प्रदेश में यह हाल है कि आवास योजना में नाम होने के बावजूद हितग्राहियों को किस्तों की राशि के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है। पूरे प्रदेश में त्राहि त्राहि मची हुई है।

भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा कि मोर आवास मोर अधिकार अभियान कार्यक्रम की बैठक प्रदेश के आवाह्न पर प्रत्येक जिले मे आयोजित की जा रही है। जिसमे अब मंडल स्तर के बाद पंचायत स्तर पर यह कार्यक्रम किया जाएगा। पूरे 20 मंडल में बैठक की तिथि तय कर यह मोर आवास मोर अधिकार अभियान की बैठक आज पत्थलगांव मे आयोजित हुई है। उन्होंने कहा पूर्व में मुख्यमंत्री रमन सिंह की सरकार थी। इस आवास योजना में केंद्र सरकार 60% भेज रही थी। और 40% राशि राज्य सरकार को देना होता है। जब प्रदेश में भाजपा की सरकार थी तब उन्होंने हितग्राहियों को लाखों आवास दिया। तब गांव-गांव में पंचायतों में कैसी प्रधानमंत्री आवास योजना चल रही थी। हर गरीब परिवार को पक्का घर देने की योजना 2024 तक समाप्त होना था। लेकिन 2019 से कांग्रेस की सरकार आने के बाद उस पर विराम लग गया। इसे लेकर हम पंचायत स्तर पर आंदोलन करने जा रहे हैं । आने वाले समय मे यह अभियान मील का पत्थर साबित होगा। हमारे कार्यकर्ता भारी जोश व मेहनत कर इस सरकार को उखाड़ फेकेंगे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

घरघोड़ा बना क्षय से सुरक्षित विकासखंड, टीबी मुक्त भारत की दिशा में रायगढ़ की उल्लेखनीय उपलब्धि

‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ के संकल्प के साथ हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने किया वर्चुअल संबोधन रायगढ़, 8 अक्टूबर 2026/...

CHHATTISGARH NEWS

घरघोड़ा बना क्षय से सुरक्षित विकासखंड, टीबी मुक्त भारत की दिशा में रायगढ़ की उल्लेखनीय उपलब्धि

‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ के संकल्प के साथ हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने किया वर्चुअल संबोधन रायगढ़, 8 अक्टूबर 2026/...

RAIGARH NEWS

अभियान संवेदना” के तहत लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़     रायगढ़, 08 अक्टूबर...