ग्राम पंचायत बसंतपुर के सरपंच – सचिव ने किया लाखों रूपये का गोलमाल….

spot_img

ग्राम पंचायत बसंतपुर के सरपंच – सचिव ने किया लाखों रूपये का गोलमाल

चंद्र शेखर जायसवाल सहयोगी ममता साहू

लैलूंगा / रायगढ़ जिले के सुदूर आदिवासी अंचल लैलूंगा के ग्राम पंचायत बसंतपुर के सरपंच श्रीमति शिवती पैंकरा व सचिव निलाम्बर चौहान पंचायत की शासकीय राशि की भारी व्यापक मात्रा में भ्रष्टाचार करने का मामला प्रकाश में आई है जिसे देख कर किसी के भी पैरों तले जमीन खिसक जायेगी । दरअसल मामला इस प्रकार है कि ग्राम पंचायत बसंतपुर के आश्रित ग्राम जमुना में जगदीश घर से मनोज घर तक नाली निर्माण के नाम पर कुल 2, 09, 320/- शब्दों ( दो लाख नौ हजार तीन सौ बीस रूपये ) की राशि आहरण कर गबन कर लिया गया है । नाली मरम्मत के नाम पर 37, 105 /- शब्दों ( सैंतिस हजार एक सौ पाँच रूपये ) तथा स्ट्रीट लाईट लगाने के नाम पर कुल 2, 28, 400/- शब्दों में ( दो लाख अट्ठाईस हजार चार सौ रूपये ) का आहरण कर गबन किया गया है । वहीं ग्राम बसंतपुर बस्ती में लगातार कागजों में दो बार नहानी घर निर्माण के नाम पर कुल 1, 08, 420/- शब्दों में ( एक लाख आठ हजार चार सौ बीस रूपये ) की राशि आहरण कर गबन किया गया है । इतना ही नहीं ग्राम पंचायत बसंतपुर में पंचायत भवन की रंगाई पोताई के नाम पर 1, 44, 545/- शब्दों में ( एक लाख चौवालिस हजार पाँच सौ पैंतालिस रूपये ) आहरण कर गबन कर लिया गया है । इतने मे भी सरपंच – सचिव का मन नहीं भरा तो हैण्ड पम्प मरम्मत के नाम पर कुल 4, 09, 300/- शब्दों में ( चार लाख नौ हजार तीन सौ रूपये ) आहरण कर गबन करने का मामला उजागर हुआ है । वहीं आपको यह भी बताते चलें की हद तो तब हो गई जब ग्राम पंचायत बसंतपुर के सरपंच – सचिव का इतने अधिक मात्रा में भ्रष्ट्राचार करने के बाद भी पेट नहीं भरा तो क्रांक्रिटिंग सी. सी. रोड़ निर्माण कार्य के नाम पर 1, 90, 238/- शब्दों में ( एक लाख नब्बे हजार दो सौ अड़तिस रूपये ) रूपये को आहरण कर खा गये और डाकार तक नहीं लिये । सभी कार्यों को कागजों में ही निर्माण करा कर शासन – प्रशासन के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के नाम पर दी गई कई – कई लाख रूपये की राशियों को गोलमाल किया गया है । अब यह देखना होगा कि लाखों रूपये के गड़बड़ी करने वाले सरपंच – सचिव पर कब और क्या कार्यवाही की जायेगी । इसे तो आने वाला वक्त ही बतायेगा ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

घरघोड़ा बना क्षय से सुरक्षित विकासखंड, टीबी मुक्त भारत की दिशा में रायगढ़ की उल्लेखनीय उपलब्धि

‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ के संकल्प के साथ हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने किया वर्चुअल संबोधन रायगढ़, 8 अक्टूबर 2026/...

CHHATTISGARH NEWS

घरघोड़ा बना क्षय से सुरक्षित विकासखंड, टीबी मुक्त भारत की दिशा में रायगढ़ की उल्लेखनीय उपलब्धि

‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ के संकल्प के साथ हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने किया वर्चुअल संबोधन रायगढ़, 8 अक्टूबर 2026/...

RAIGARH NEWS

अभियान संवेदना” के तहत लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़     रायगढ़, 08 अक्टूबर...