सूरजपुर जिले में हाथियों का आतंक जारी 8 हाथियों का दल 3 गांव में 7 घरों पर बोला धावा ग्रामीणों ने घर से किसी तरह भागकर बचाये अपनी जान…

spot_img

सूरजपुर जिले में हाथियों का आतंक जारी 8 हाथियों का दल 3 गांव में 7 घरों पर बोला धावा ग्रामीणों ने घर से किसी तरह भागकर बचाये अपनी जान

चांदनी बिहार पुर से लाल बहादुर यादव की रिपोर्ट

सूरजपुर जिले के दूरस्थ क्षेत्र चांदनी बिहार पुर क्षेत्र में लगातार हाथियों का आतंक जारी है हाथियों के आतंक से ग्रामीण हो रहे हैं घर से बेघर आपको बता दें कि 8 हाथियों के दल ने 3 गांव में 7 घरों पर बोला धावा घरों को तोड़कर रखा हुआ अनाज को खाकर सफाचट कर दीये हाथियों के आतंक से ग्रामीणों को नहीं मिल रही है राहत लगातार क्षेत्र मैं हाथियों का आतंक बढ़ता जा रहा है ग्रामीण हाथियों की दहशत से है परेशान विभाग के द्वारा नहीं थम पा रहा हाथियों का आतंक विभाग के टीम द्वारा लगातार हाथियों का आतंक को रोकने में लगी है पर हाथियों को रोकने में विभाग का नहीं काम कर रहे हैं कोई उपाय हाथियों का आतंक को रोकने में विभाग हुआ नाकाम व ग्रामीण हुए आतंक से परेशान आपको बता दें कि क्षेत्र में पिछले कई सालों से हाथियों का आतंक बढ़ता जा रहा है हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा फिलहाल हाथियों के आतंक से ग्रामीणों को नहीं मिल रही है कोई राहत अलग-अलग दल में बटे हाथियों ने ग्रामीणों की खेती बाड़ी एवं घरों पर कहर ढा रहे हैं बीती रात चांदनी क्षेत्र के खैरा नावाडीहा चोँगा परसा सहीत कई गांव में 8 हाथियों के दल ने धावा बोला मिली जानकारी के अनुसार परसा निवासी ह्रदय लाल बैस के पक्के मकान को तोड़कर घर में रखा हुआ अनाज महुआ धान पान खाकर चट कर गए घर के परिजनों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाएं वही समीप रामसुंदर पंडो हीरा सिंह का झोपड़ी पर हाथियों का कहर बरसाते हुए जमकर उत्पात मचाया इसके बाद हाथी कछिया गांव पहुंचकर रामेश्वर के घर को निशाना बनाते हुए रखा अनाज को चट कर गए इसी तरह खैरा गांव के दो ग्रामीणों के घरों पर हाथियों का कहर देखने को मिला वही इससे पहले हाथियों के आतंक से कई ग्रामीणों का जान भी जा चुकी है जिससे परेशान ग्रामीणों ने कभी करंट लगाकर तो कभी जहर देकर हाथियों को मारने की साजिश रचते रहते हैं इससे पहले कुछ हाथियों का जान भी जा चुकी है क्षेत्र के ग्रामीण एवं हाथियों के बीच में भारी कसर देखने को मिल रही है हाथियों ने दिन पर दिन घरों एवं ग्रामीणों के ऊपर निशाना साधतती रहती है वही आतंक से परेशान ग्रामीणों ने हाथियों को मरने का निशाना साधते रहते हैं

अब यह देखना है कि क्या विभाग कुछ नया निर्णय लेती है जिसे ग्रामीणों को हाथियों के आतंक से राहत मिल सके या फिर ग्रामीण को मौत की जंजीर में यूही छोड़ देती है

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

घरघोड़ा बना क्षय से सुरक्षित विकासखंड, टीबी मुक्त भारत की दिशा में रायगढ़ की उल्लेखनीय उपलब्धि

‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ के संकल्प के साथ हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने किया वर्चुअल संबोधन रायगढ़, 8 अक्टूबर 2026/...

CHHATTISGARH NEWS

घरघोड़ा बना क्षय से सुरक्षित विकासखंड, टीबी मुक्त भारत की दिशा में रायगढ़ की उल्लेखनीय उपलब्धि

‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ के संकल्प के साथ हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने किया वर्चुअल संबोधन रायगढ़, 8 अक्टूबर 2026/...

RAIGARH NEWS

अभियान संवेदना” के तहत लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़     रायगढ़, 08 अक्टूबर...