spot_img
Friday, April 3, 2026
Friday, April 3, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

बेकाबू बस की रफ्तार ने ले ली दो लोगों की जान… लैलूंगा शहर में शोक का लहर…         

बेकाबू बस की रफ्तार ने ले ली दो लोगों की जान… लैलूंगा शहर में शोक का लहर…         

लैलूंगा / इन दिनों तेज रफ्तार सड़कों पर मौत बनकर दौड़ती बेकाबू बस ने लैलूंगा क्षेत्र के दो अलग – अलग स्थान पर दो लोगों को बस ने रौंद कर मौतके घाट उतार दिया है । आपको बता दें कि दिनांक 30 अप्रैल 2022 दिन शनिवार को लैलूंगा नगर वासियों के लिए कुछ ज्यादा ही खौफनाक मंजर देखने को मिला है । या यूँ कहें कि शनि की साढ़े साती के कालचक्र की चपेट में लैलूंगा के दो परिवारों पर सड़क दुर्घटना के शिकार हो गये । जो की बीती रात लगभग 9:00 बजे के आसपास जशपुर से रायपुर जा रही शिवनाथ बस का इंतजार लैलूंगा बस स्टैंड में कई यात्रीगण कर रहे थे वहीं विलम्ब होने के कारण पता चला कि बस के ड्राइवर ने लेलूंगा में पिछले 10 -12 वर्षों से भीख मांग खाकर जीवन यापन करने वाले बुजुर्ग सलीम खान को कलाम हुसैन के घर के सामने शिवनाथ बस के चालक के द्वारा लापरवाही पूर्वक बस को चलाते हुए रोड़ किनारे सो रहे सलीम खान को बस ने अपने चपेट में ले लिया जिससे की दुर्घटना स्थल पर ही सलीम खान की दर्दनाक मौत हो गई । वहीं दूसरी घटना उसी रात्री के लगभग 2:00 बजे के आसपास लैलूंगा के प्रतिष्ठित व्यापारी शिव गोयल के सुपुत्र अंकेश गोयल जो किसी कुछ जरूरी काम से अपने कार से कहीं जा रहे थे । तभी सामने से आ रहे महिन्द्रा बस ने लैलूंगा के गोसाईडीह गाँव पास उपरोक्त कार को ठोकर मार दी । जिसका टक्कर इतनी भयानक थी की कार के पूरे परखच्चे उड़ गए । वही़ स्थानीय लोगों के द्वारा डायल 112 को फोन कर किसी तरह से अंकेश गोयल को अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ पर आधे घंण्टे के भीतर अंकेश गोयल की मौत हो गई । इन सब घटनाओं के कारण पूरे नगर में शोक की लहर व्याप्त है । सलीम खान जिसके रहने का कोई ठिकाना नहीं था, जो अपाहिज होने के पहले कभी बहुत ही अच्छा ड्राइवर था । लेकिन अपाहिज होने के बाद उसकी जिंदगी केवल मांगने खाने पर ही सीमित रह गई थी । फिर भी सभी की मदद किया करता था, वहीं शिव गोयल के सुपुत्र अंकेश गोयल जो कि बहुत ही मिलनसार व्यक्तित्व का धनी था । उसकी इस दुखद सड़क दुर्घटना में मौत हो जाने से पूरे नगर में बस एक ही सवाल सबके जेहन में है। हर जगह बस यही चर्चा है कि आज अगर इन बेलगाम पहियों पर नकेल नहीं कसा गया तो आने वाले समय में इस तरह की दुखद घटनाएंँ होती रहेंगी । खासकर रात को चलने वाली बसें जिनके ड्राइवर शायद आधी रात को नींद में रहते हैं या फिर बस नींद में होती है । अब यह देखना होगा की तेज रफ्तार चलने वाली बसों की गति में कुछ कमी आयेगी या फिर रफ्तार का कहर जारी रहेगा ।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

धूं-धूं कर जल रहा सलखिया का जंगल, वन विभाग गहरी नींद में!

धूं-धूं कर जल रहा सलखिया का जंगल, वन विभाग गहरी नींद में! लैलूंगा सलखिया क्षेत्र का घना जंगल इन दिनों आग की भेंट चढ़ता...
Latest
धूं-धूं कर जल रहा सलखिया का जंगल, वन विभाग गहरी नींद में!
जय श्रीराम के नारों से गूंजा लैलूंगा!” हनुमान जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभा यात्र... अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री मनोज पिंगुआ ने किया पीएम श्री स्कूल का निरीक्षण
वोके...
BIG BREAKING : लैलूँगा शिविर में प्रशासन की बड़ी लापरवाही! अधिकारी नदारद, जनप्रत... जांजगीर-चांपा: किराना दुकान में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार अंतरजिला जुआ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 जुआरी गिरफ्तार 48 th IPS इंडक्शन प्रशिक्षण हेतु जिले के एसपी श्री विजय कुमार पाण्डेय जाएंगे पुल... घर में घुसकर मारपीट, तीन लोग घायल — ब्रेजा कार से पहुंचे आरोपियों ने दिया घटना क... जहां कभी नक्सलवाद का था बोलबाला, वहां अब खेलो का हो रहा उदय एक दूसरे राज्य के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करने का है यह महत्वपूर्ण अवसर - राज्य...