बेकाबू बस की रफ्तार ने ले ली दो लोगों की जान… लैलूंगा शहर में शोक का लहर…         

लैलूंगा :- इन दिनों तेज रफ्तार सड़कों पर मौत बनकर दौड़ती बेकाबू बस ने लैलूंगा क्षेत्र के दो अलग – अलग स्थान पर दो लोगों को बस ने रौंद कर मौतके घाट उतार दिया है । आपको बता दें कि दिनांक 30 अप्रैल 2022 दिन शनिवार को लैलूंगा नगर वासियों के लिए कुछ ज्यादा ही खौफनाक मंजर देखने को मिला है । या यूँ कहें कि शनि की साढ़े साती के कालचक्र की चपेट में लैलूंगा के दो परिवारों पर सड़क दुर्घटना के शिकार हो गये । जो की बीती रात लगभग 9:00 बजे के आसपास जशपुर से रायपुर जा रही शिवनाथ बस का इंतजार लैलूंगा बस स्टैंड में कई यात्रीगण कर रहे थे वहीं विलम्ब होने के कारण पता चला कि बस के ड्राइवर ने लेलूंगा में पिछले 10 -12 वर्षों से भीख मांग खाकर जीवन यापन करने वाले बुजुर्ग सलीम खान को कलाम हुसैन के घर के सामने शिवनाथ बस के चालक के द्वारा लापरवाही पूर्वक बस को चलाते हुए रोड़ किनारे सो रहे सलीम खान को बस ने अपने चपेट में ले लिया जिससे की दुर्घटना स्थल पर ही सलीम खान की दर्दनाक मौत हो गई । वहीं दूसरी घटना उसी रात्री के लगभग 2:00 बजे के आसपास लैलूंगा के प्रतिष्ठित व्यापारी शिव गोयल के सुपुत्र अंकेश गोयल जो किसी कुछ जरूरी काम से अपने कार से कहीं जा रहे थे । तभी सामने से आ रहे महिन्द्रा बस ने लैलूंगा के गोसाईडीह गाँव पास उपरोक्त कार को ठोकर मार दी । जिसका टक्कर इतनी भयानक थी की कार के पूरे परखच्चे उड़ गए । वही़ स्थानीय लोगों के द्वारा डायल 112 को फोन कर किसी तरह से अंकेश गोयल को अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ पर आधे घंण्टे के भीतर अंकेश गोयल की मौत हो गई । इन सब घटनाओं के कारण पूरे नगर में शोक की लहर व्याप्त है । सलीम खान जिसके रहने का कोई ठिकाना नहीं था, जो अपाहिज होने के पहले कभी बहुत ही अच्छा ड्राइवर था । लेकिन अपाहिज होने के बाद उसकी जिंदगी केवल मांगने खाने पर ही सीमित रह गई थी । फिर भी सभी की मदद किया करता था, वहीं शिव गोयल के सुपुत्र अंकेश गोयल जो कि बहुत ही मिलनसार व्यक्तित्व का धनी था । उसकी इस दुखद सड़क दुर्घटना में मौत हो जाने से पूरे नगर में बस एक ही सवाल सबके जेहन में है। हर जगह बस यही चर्चा है कि आज अगर इन बेलगाम पहियों पर नकेल नहीं कसा गया तो आने वाले समय में इस तरह की दुखद घटनाएंँ होती रहेंगी । खासकर रात को चलने वाली बसें जिनके ड्राइवर शायद आधी रात को नींद में रहते हैं या फिर बस नींद में होती है । अब यह देखना होगा की तेज रफ्तार चलने वाली बसों की गति में कुछ कमी आयेगी या फिर रफ्तार का कहर जारी रहेगा ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

लैलूँगा विधानसभा के NSUI ब्लॉक अध्यक्ष रोशन साहू ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

उन्होंने कहा कि आज पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। गैस सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं,...

CHHATTISGARH NEWS

ग्रामीण अंचल की बेटी बनी प्रेरणा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सराहा उत्कृष्ट प्रदर्शन

सुशासन तिहार में मेधावी छात्रा कुसुम लता बिप्रे का सम्मान, टैबलेट देकर बढ़ाया उत्साह रायपुर--धमतरी जिले के छोटे से ग्राम कंडेल की बेटी कुमारी कुसुम...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ जिले के पंचायत बरभौना में 24.69 लाख के विकास कार्यों का जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गबेल के हाथों हुआ शिलान्यास

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गढ़ रहा नवां छत्तीसगढ़जिले के ग्रामीण अंचलों को मिलेगा बेहतर सुविधाओं का विस्तारबढ़ेगा क्षेत्रीय संपर्क और आर्थिक गतिविधियां, दूरस्थ गांवों...