विभिन्न समस्याओं को लेकर आदिवासी समाज ने किया आर्थिक नाकेबंदी…

spot_img

विभिन्न समस्याओं को लेकर आदिवासी समाज ने किया आर्थिक नाकेबंदी

सर्व आदिवासी समाज के लोगो द्वारा आज धरमजयगढ़ नगर के गांधी चौक पर निर्माण हो रहे खराब सड़क की गुणवत्ता हाथी से हुए नुकसान के मुवावज सहित विभिन्न मांगो को लेकर आर्थिक नाके बंदी कर रोड को जाम कर दिया।जिसके बाद धरमजयगढ़ एसडीएम डिगेश पटेल मौके पर पहुंचे,और सर्व आदिवासी समाज के समस्यों को सुना,
एसडीएम डिगेश पटेल ने कहा की उनकी सभी मांगों का जल्द निराकरण कर समस्यायों का समाधान किया जाएगा,अस्वाशन पश्चात रोड के जाम को हटाया गया।आपको बता दे की धरमजयगढ़ में निर्माण है रहे सड़क को लेकर सर्व आदिवासी समाज के लोगों ने कहा की गुणवत्ता विहीन सड़क का निर्माण हो रहा है।जिसे सुधरवाने तथा वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि हर साल क्षेत्र में हाथियों द्वारा किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाया जाता है लेकिन मुआवजे को लेकर किसानों को विभाग के चक्कर काटना पड़ता है। ऐसे में इन सब समस्यायों का समाधान करने आदिवासी समाज के लोगो ने आर्थिक नाकेबंदी को अंजाम दिया है

हर बार वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल

बात चाहे हाथी की मौत के मामले का हो या फिर हाथियो से होने वाली क्षति की सभी मामले में वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जाते है जिसका एक मुख्य कारण विभाग की उदासीनता और कागजी और कामकाज में सुस्त रवैया है।अधिकारी केवल कुर्सी पर ही बैठकर दिशा निर्देश दे रहे है तथा कर्मचारी अपने कार्यक्षेत्र से गायब रहते है। ऐसे में एक तरफ जहां ग्रामीणों में विभाग के अधिकारी कर्मचारी के खिलाफ जमकर आक्रोश व्याप्त है वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के किसान भी अब मोर्चा खोलते देखे जा रहे हैं।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

घरघोड़ा बना क्षय से सुरक्षित विकासखंड, टीबी मुक्त भारत की दिशा में रायगढ़ की उल्लेखनीय उपलब्धि

‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ के संकल्प के साथ हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने किया वर्चुअल संबोधन रायगढ़, 8 अक्टूबर 2026/...

CHHATTISGARH NEWS

घरघोड़ा बना क्षय से सुरक्षित विकासखंड, टीबी मुक्त भारत की दिशा में रायगढ़ की उल्लेखनीय उपलब्धि

‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ के संकल्प के साथ हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने किया वर्चुअल संबोधन रायगढ़, 8 अक्टूबर 2026/...

RAIGARH NEWS

अभियान संवेदना” के तहत लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़     रायगढ़, 08 अक्टूबर...